VIDEO: संभावना सेठ ने फैंस के साथ शेयर की ये गुडन्यूज, खुशखबरी बताते ही एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू

एक्ट्रेस संभावना सेठ अपने ब्लॉग के जरिए फैंस के साथ मजेदार वीडियो शेयर करती रहती है. एक्ट्रेस इस बार अपने वीडियो में काफी इमोशनल हो गई. इस वीडियो में देखकर जानें कि किस वजह से वो भावुक हो गई.

एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. संभावना का एक यूट्यूब चैनल संभावना सेठ एंटरटेनमेंट है, जिसपर वो कई वीडियोज शेयर करती है. लेटेस्ट ब्लॉग में एक्ट्रेस ने फैंस अपने पति अविनाश द्विवेदी को लेकर गुड न्यूज दी. एक्ट्रेस ने बताया कि अविनाश की लिखी हुई कॉमेडी मूवी नौसिखए अनाउंस हुई है. अविनाश ने बताया कि फिल्म लिखना बहुत मुश्किल काम है. एक्ट्रेस कहती है कि हम लोगों की ग्रोथ आपने देखी है. बहुत सारे दिक्कतें हमने फेस किया है और बहुत सारी चीजें आपको पता भी ना हो. संभावना कहती है कि मेरी हेल्थ के अलावा अविनाश ने बहुत कुछ झेला है. बीच में मेरी मां को लेकर दिक्कतें आई, मेरे पापा चले गए, उसके साथ ये सारे काम वो करता गया है. एक्ट्रेस बताते हुए भावुक हो गई कि अविनाश ने बहुत मेहनत की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >