Naatu Naatu सॉन्ग को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने पर खुशी से झूम उठी सामंथा रुथ प्रभु, कहा- गौरव का क्षण

Golden Globe Award 2023: एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने नाटु नाटु’ को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नावाजा गया है. इस ऐतिहासिक जीत से हिंदी सिनेमा के स्टार्स काफी खुश है. सामंथा रुथ प्रभु ने कहा, गौरव का श्रण.

गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड इस साल एक बार फिर अपनी पुरानी चमक-दमक के साथ लौटा, जहां मशहूर हस्तियों ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा. भारत की ओर से फिल्म ‘आरआरआर’ के कलाकार राम चरण, जूनियर एनटीआर और निर्देशक एस.एस. राजामौली ने कार्पेट पर शानदार एंट्री की. कॉमेडियन जेरोड कारमाइकल ने कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में बेवर्ली हिल्टन में 80वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह की शुरुआत की.

सेलेब्स ने एतिहासिक जीत को लेकर दी बधाई

वहीं भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ ने 2023 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपने लोकप्रिय गीत ‘नाटु नाटु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ कैटगरी का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक जीत से हिंदी सिनेमा के स्टार्स काफी खुश है. शाहरुख खान से लेकर सामंथा रुथ प्रभु और आलिया भट्ट से लेकर रश्मिका मंदाना तक कई सेलेब्स ने बधाई दी.

सामंथा रुथ प्रभु ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस जीत का वीडियो शेयर किया और लाल हार्ट इमोजी से टीम को बधाई दी. इधर सामंथा रुथ प्रभु ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”सबसे गर्व का क्षण…#RRRMovie #नाटुनाटु #गोल्डनग्लोब्स2023”. रश्मिका मंदाना ने टीम को चीयर किया और लिखा, “आपने ऐसा किया आरआरआर आपके लिए बहुत गर्व और खुशी है @mmkeeravaani सर @ssrajamouli @ tarak9999 @AlwaysRamCharan … (फायर इमोजीस)”.


‘नाटु-नाटु’ के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने कही ये बात

‘नाटु-नाटु’ के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने आजतक से बात करते हुए कहा कि इस अवॉर्ड के मिलने से काफी खुश हूं, कबी सोचा नहीं था, ऐसा भी होगा. मैं बस भगवान का शुक्रियादा कर सकता हूं, कि हमलोग की मेहनत रंग लाई. आज मेरा कॉन्फिडेंस कई गुना बढ़ गया है. प्रेम रक्षित ने आगे कहा, साउथ के दो बड़े सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ काम करना काफी अच्छा था. दोनों साथ थे, तो मैंने सोचा कि इनसे कुछ अलग स्टेप्स करवाया जाए. नाटु-नाटु को कोरियोग्राफ करने में करीब दो महीने का समय लग गया. मैंने स्टार्स के लिए 110 मूव्स तैयार किए थे. दोनों की एनर्जी मैच होनी बहुत जरूरी थी, इसके लिए हमने दिन-रात मेहनत की और रिहर्सल रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >