Salman Khan on Paparazzi: पपराजी के 'गंदे' कैमरा एंगल पर भड़के सलमान खान, कहा- 'घूमकर थप्पड़ मारो'

सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में पपराजी की जमकर क्लास लगाई. एक्ट्रेसेस के प्राइवेट पार्ट्स पर जानबूझकर कैमरा फोकस करने वाले रवैये पर भड़कते हुए सलमान ने कहा- 'जहां ऐसा हो, तुरंत घूमकर थप्पड़ मारो.'

Salman Khan on Paparazzi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने पपराजी के उस रवैये पर नाराजगी जाहिर की, जिसमें एक्ट्रेसेस की तस्वीरें खींचते समय उनके शरीर के निजी हिस्सों पर कैमरा फोकस किया जाता है. ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और कहा कि हर अभिनेत्री को इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं आतीं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिलाएं ऐसे शॉट्स लेने से मना करती हैं, तो इसके बावजूद उनकी तस्वीरें क्यों खींची जाती हैं.

गाड़ी से उतरते और बैठते समय कैमरे कहां होते हैं?

सलमान खान ने माही से बात करते हुए पपराजी के कैमरा एंगल पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब कोई एक्ट्रेस गाड़ी से उतरती है, तो कैमरे उसकी जांघों की तरफ होते हैं. वहीं, गाड़ी में बैठते समय पीछे से तस्वीरें खींची जाती हैं, ताकि उनके हिप्स या शरीर के दूसरे हिस्सों के शॉट्स मिल सकें.

">

सलमान ने इस तरह की फोटोग्राफी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हर अभिनेत्री को यह सब पसंद नहीं होता. कुछ महिलाएं भले ही ऐसी तस्वीरों को लेकर सहज हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सभी की सहमति मान ली जाए. उन्होंने सवाल किया कि उन अभिनेत्रियों के बारे में कौन सोचेगा, जिन्हें इस तरह की तस्वीरें खिंचवाना बिल्कुल पसंद नहीं है?

सई मांजरेकर और नेहा धूपिया का भी किया जिक्र

सलमान खान ने बातचीत के दौरान सई मांजरेकर और नेहा धूपिया का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इन अभिनेत्रियों ने भी पपराजी से इस तरह के पीछे से लिए जाने वाले शॉट्स नहीं लेने की बात कही है. सलमान ने अपनी भतीजी का उदाहरण देते हुए कहा कि उसने भी ऐसे शॉट्स लेने से मना किया था.

अभिनेता ने यह भी सवाल उठाया कि कुछ तस्वीरों के साथ कैप्शन में ‘गेस हू?’ या ‘पहचान कौन?’ लिखकर महिलाओं की पहचान को छिपाने की कोशिश की जाती है. उन्होंने इस तरह के रवैये पर आपत्ति जताई.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘हमें नहीं खरीदा है तुमने’, ट्रोल्स पर क्यों फूटा सलमान का गुस्सा? भाईजान ने उतारी जैकेट और दे दिया करारा जवाब

‘जहां ऐसा हो, घूमकर थप्पड़ मारो’

सलमान खान ने महिलाओं से कहा कि अगर कोई इस तरह की तस्वीरें लेने की कोशिश करे, तो उन्हें इसका विरोध करना चाहिए. उन्होंने गुस्से में कहा कि ऐसी हरकत करने वालों को घूमकर थप्पड़ मारो और उन्हें अपने परिवार की महिलाओं के बारे में सोचने के लिए कहो.

सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

सलमान ने पपराजी के कामकाज पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि आखिर इन लोगों को किसने बनाया और इन्हें प्रेस कार्ड किसने दिया? उनका कहना था कि कुछ लोगों को ऐसी तस्वीरों की जरूरत नहीं है और उनकी निजी जिंदगी का सम्मान किया जाना चाहिए.

परिवार की महिलाओं की तस्वीरों का दिया उदाहरण

सलमान ने कहा कि जो महिलाएं किसी की पत्नी, गर्लफ्रेंड या मां हैं, उनमें से कई को इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं आतीं. इसके बावजूद उनकी तस्वीरें खींची जाती हैं. अभिनेता ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि महिलाओं की पसंद और उनकी सहमति का सम्मान किया जाना चाहिए.

सलमान खान की यह टिप्पणी मनोरंजन जगत में पपराजी की फोटोग्राफी और महिला कलाकारों की निजता को लेकर चर्चा का विषय बन सकती है.

ये भी पढ़ें: ट्रांसप्लांट नहीं करवाया, दोस्त चला गया था... Bigg Boss 20 में गंजे होने की वजह बताते हुए छलका सलमान खान का दर्द, ट्रोलर्स की लगाई क्लास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >