सलमान खान को इस वजह से मिली Y+ सिक्योरिटी, अक्षय कुमार-अनुपम खेर की भी बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें मामला

Salman Khan: सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार धमकियां मिल रही है. ऐसे में अब महाराष्ट्र सरकार ने एक्टर की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार की ओर से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से अभिनेता को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है. ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता की सुरक्षा को बढ़ा दिया है. इसी तरह, अभिनेता अक्षय कुमार और अनुपम खेर को भी X कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है.

सलमान खान को मिली सुरक्षा

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को इस साल जून में एक धमकी पत्र भेजा गया था. पत्र में सलमान और सलीम को ‘मूसेवाला’ जैसे करने की धमकी दी गई थी. इसके बाद, मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से कई गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया, जिनमें से कई ने सलमान को निशाना बनाना कबूल किया. सलमान खान को अब तक मुंबई पुलिस से नियमित पुलिस सुरक्षा दी जाती थी. हालांकि, अब मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता को Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है. इसका मतलब है कि उनके पास हर समय चार सशस्त्र सुरक्षाकर्मी रहेंगे.

Also Read: Ram Setu vs Thank God BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर राम सेतु-थैंक गॉड एक हफ्ते में ही हुई पस्त, इतनी हुई कमाई
अक्षय कुमार को भी मिली सुरक्षा

इसी तरह, अक्षय कुमार को भी अब X कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है. जिसका मतलब है कि उनकी सुरक्षा में तीन सुरक्षा अधिकारी होंगे. अनुपम खेर को भी उतनी ही सुरक्षा दी गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा का खर्च सेलेब्स को खुद ही उठाना होगा. बता दें कि मुंबई, पंजाब और दिल्ली की जांच में पिछले कुछ महीनों में पता चला है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने मुंबई में सलमान खान को मारने की योजना बनाई थी. रिपोर्टों ने सुझाव दिया है कि गैंगस्टरों ने दो बार प्रयास किया, एक बार 2017 में उनके जन्मदिन समारोह के दौरान उनके बांद्रा घर के बाहर और एक बार 2018 में उनके पनवेल फार्महाउस पर.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >