Rupali Ganguly Net Worth: ‘अनुपमा’ के लिए मोटी रकम चार्ज करती हैं रूपाली गांगुली, इतने करोड़ की है मालकिन

टीवी की फेमस एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने साराभाई बनाम साराभाई, अनुपमा, अंगारा, दो आंखें बारह हाथ और सतरंगी पैराशूट जैसी फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है.

लोकप्रिय स्टार रूपाली गांगुली एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. अनुपमा बन उन्होंने न सिर्फ टीआरपी चार्ट पर बल्कि लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई. एक्ट्रेस की आज सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. साराभाई बनाम साराभाई से लेकर अनुपमा तक, अभिनेत्री ने एक लंबा सफर तय किया है और अक्सर अपने अभिनय कौशल से छाप छोड़ी है. एक्ट्रेस ने अंगारा, दो आंखें बारह हाथ और सतरंगी पैराशूट जैसी कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में…

रूपाली गांगुली की नेट वर्थ

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूपाली गांगुली, अनुपमा के लिए प्रत्येक एपिसोड 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं. उनकी कुल संपत्ति 20 करोड़ है. रूपाली की सालाना कमाई 10 लाख रुपये से ज्यादा है. कथित तौर पर, रूपाली की कुल संपत्ति उनकी प्रतिभा और लोकप्रियता के कारण हर साल बढ़ रही है. एक्ट्रेस मुख्य रूप से अपने एक्टिंग से कमाई करती हैं. वह विभिन्न टेलीविजन शो और फिल्मों में दिखाई दी हैं. इसके अलावा वह ब्रांड और ऐड्स में नजर आती हैं.

रूपाली गांगुली का कार कलेक्शन

अभिनेत्री को लग्जरी कारों का बहुत शौक है और उनके पास शानदार कलेक्शन है. उनकी शानदार गाड़ियों में महिंद्रा थार और एक मर्सिडीज शामिल हैं. रूपाली ने 2021 में महिंद्रा थार और 2023 में मर्सिडीज खरीदी. दोनों बार, अभिनेत्री ने कार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. रूपाली गांगुली ने 13 फरवरी, 2013 को व्यवसायी अश्विन के. वर्मा संग शादी के बंधन में बंधी. अश्विन एक बिजनेसमैन हैं और रूपाली के जीवन का बड़ा सपोर्ट सिस्टम हैं. कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम रुद्रांश है. रूपाली अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने प्यारे परिवार की झलकियां साझा करती हैं.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट की जगह लेने पर शक्ति अरोड़ा-भाविका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
रूपाली गांगुली का करियर

रूपाली ने कम उम्र में अपनी एक्टिंग जर्नी शुरू की और बॉलीवुड फिल्म साहेब (1985) में अपनी पहली अभिनय भूमिका हासिल की. इसके अलावा, उन्होंने अंगारा, दो आंखें बारह हाथ और सतरंगी पैराशूट जैसी कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया. रूपाली गांगुली ने टीवी सीरियल सुकन्या से टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इसके बाद, उन्होंने दिल है कि मानता नहीं और जिंदगी…तेरी मेरी कहानी जैसे टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया। 2003 में रूपाली ने टीवी सीरियल संजीवनी में डॉ. सिमरन का किरदार निभाया और पहचान बनाई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >