Rocket Gang Trailer: आदित्य सील और निकिता दत्ता की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो

दुनिया को अपनी धुन पर थिरकाने के बाद बॉस्को लेस्ली मार्टिस अपने निर्देशन की पहली फिल्म 'रॉकेट गैंग' लेकर आये हैं. इस डांस हॉरर-कॉमेडी ड्रामा का ट्रेलर जारी कर दिया है. फिल्म में आदित्य सील, निकिता दत्ता और लोकप्रिय डांस रियलिटी शो के प्रतिभाशाली बाल कलाकार शामिल हैं.

दुनिया को अपनी धुन पर थिरकाने के बाद बॉस्को लेस्ली मार्टिस अपने निर्देशन की पहली फिल्म ‘रॉकेट गैंग’ लेकर आये हैं. इस डांस हॉरर-कॉमेडी ड्रामा का ट्रेलर जारी कर दिया है. फिल्म में आदित्य सील, निकिता दत्ता और लोकप्रिय डांस रियलिटी शो के प्रतिभाशाली बाल कलाकार शामिल हैं. कुछ दिलचस्प गाने (जो पूरी तरह से फिल्म की थीम के साथ मैच करते हैं) और फिल्म के अलग-अलग किरदारों के प्रभावशाली मोशन पोस्टर दिखाने के बाद निर्माताओं ने हाल ही में डांस हॉरर-कॉमेडी ड्रामा का ट्रेलर बड़ी धूमधाम से लॉन्च किया है. बॉस्को लेस्ली मार्टिस इस फिल्म को लेकर कहते हैं, “हम ट्रेलर का अनावरण करके बहुत खुश हैं क्योंकि आपने स्क्रीन पर जो देखा वह कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है और मुझे यकीन है कि यह दर्शकों, विशेष रूप से बच्चों के लिए इंतजार के लायक कुछ होगा. आज, ‘रॉकेट गैंग’ मेरा सबसे बड़ा सपना सच हो रहा है और मैं बहुत उत्साहित हूं और इसे पूरी दुनिया के सामने पेश करने के लिए उत्सुक हूं!” बता दें कि रॉकेट गैंग 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >