Bhojpuri Song: रितेश पांडे के नये गाने 'काशी हिले, छपरा हिले, पटना हिलेला' ने मचाई धूम, देखें VIDEO

New Bhojpuri Song- भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर रितेश पांडे का नया गाना 'काशी हिले, छपरा हिले, पटना हिलेला' रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

New Bhojpuri Song Viral: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का नया गाना ‘काशी हिले, छपरा हिले, पटना हिलेला’ रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे है. वहीं, उनके इस सॉन्ग ने धूम मचा दी है.

सिंगर रितेश पांडे के इस गाने के बोल हैं, ‘काशी हिले, छपरा हिले, पटना हिलेला…’ है. यह गाना पुराने गाने ‘आरा हिले बलिया हिले…’ की तर्ज पर बनाया गया है. जहां लोगों को ये पुराना गाना बेहद पसंद था, अब ये नया गाना उनके सिर चढ़कर बोल रहा है. लोग इस गाने को बार-बार देख रहे है और गाने की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही हैं.

गाना काशी हिले, छपरा हिले, पटना हिलेला… को राजपति और कुंदन प्रीत ने इसे लिखा है. वहीं, इसे नदीम श्रवण और आशीष वर्मा ने कंपोज किया है. इसे भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है. इसे भोजपुरी गाने के वीडियो में रितेश पांडे के साथ आकांक्षा दुबे नजर आ रही हैं. जबकि गाने को 2 दिन में 25 लाख लोग देख चुके हैं.

बता दें कि इससे पहले रितेश पांडे का गाना हेलो कौन… सुपर हिट साबित हो चुका है. इस गाने को रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय ने गाया और आशीष वर्मा ने लिखा था. सोनू यादव और आशीष यादव ने ‘हैलो कौन’ सॉन्ग को डायरेक्ट किया है. इसे रिद्धी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है.

रितेश पांडे एक भोजपुरी गायक हैं और उनका जन्म बिहार के सासाराम में हुआ. रितेश पांडे को ‘गोरी तोर चुनरी बा लाल’ गाने से जबरदस्त सुर्खियां मिलीं. इस गाने का म्यूजिक इतना जोरदार है कि आज भी लोग इस सॉन्ग पर झूमने को मजबूर हो जाते हैं. इस गाने को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >