Akriti Negi Breakup: ‘राइज एंड फॉल’ फेम आकृति नेगी का हुआ ब्रेकअप, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

Akriti Negi Breakup: ‘राइज एंड फॉल’ फेम आकृति नेगी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बॉयफ्रेंड अंशुमत से ब्रेकअप की पुष्टि की है. एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है और फैंस से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है.

Akriti Negi Breakup: रियलिटी टीवी की पॉपुलर फेस आकृति नेगी की फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ‘राइज एंड फॉल’ में अपनी जर्नी और बॉयफ्रेंड अंशुमत के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं अक्रिति ने अब अपने रिश्ते खत्म होने का ऐलान किया है, जो उनके फैंस के लिए बड़ी निराशा है.

सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की घोषणा

आकृति ने इस खबर की पुष्टि खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में की. उन्होंने लिखा, “अंशुमत और मैं अब साथ नहीं हैं. हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है. इस समय हम सब से बस इतना चाहते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए. हमें समझने के लिए धन्यवाद.” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.

कई फैंस ने दुख जताया, कुछ ने लिखा कि अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि यह कपल अलग हो गया. वहीं कुछ लोगों ने उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की बात कही और उनके लिए समर्थन जताया. सोशल मीडिया पर यह खबर देखते ही तरह-तरह के कमेंट्स आने लगे, लेकिन फैंस ने एकता और सम्मान के साथ उनकी निजी जिंदगी का आदर करने की अपील भी की.

वर्क फ्रंट और फैंस की पसंद

आकृति ने अपनी पहचान रोडीज और स्प्लिट्सविला जैसे पॉपुलर रियलिटी शोज से बनाई थी. इसके बाद ‘राइज एंड फॉल’ में उनकी जर्नी ने उन्हें और भी लोकप्रिय बना दिया. शो में उनके और अंशुमत के बॉन्ड को फैंस ने बेहद पसंद किया, और अंशुमत का खुला समर्थन भी दर्शकों को बहुत भाया.

यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari ने फॉलो किया “जीरो सिविक सेंस” ट्रेंड, दोस्तों संग शेयर किया वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >