क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी…डर जाऊंगी, Roadies 19 की टीम लीडर बनीं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती रोडीज सीजन 19 में प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी के साथ शामिल होने जा रही हैं. नए प्रोमो में अभिनेत्री को एक उग्र अवतार में देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि आपको क्या लगा में वापस नहीं आउंगी, डर जाऊंगी…डरने की बारी किसी और की है.

एमटीवी रोडीज के रूप में, भारत की सबसे लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी टेलीविजन फ्रेंचाइजी ‘कर्म या कांड’ की रोमांचक थीम के साथ अपने ब्रांड-नए सीजन के लिए तैयार है. शो के होस्ट सोनू सूद ने हाल ही में तीन नए चेहरों के जॉनर-डिफाइनिंग में शामिल होने के संकेत दिये थे. फैंस की उत्सुकता बढ़ने के साथ, अब यह पता चला है कि बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर्स में से एक होंगी. उन्हें प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी ज्वॉइन करेंगे.

रोडीज के लिए एक्साइटेड हूं

कई भाषाओं में फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली इस अभिनेत्री का ब्रांड के साथ पुराना नाता है, उन्होंने एक लोकप्रिय होस्ट और कई यूथ शो में वीजे के रूप में एक मजबूत करियर बनाया और अब सिल्वर स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग से लोकप्रियता हासिल की. सीजन का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए, गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती ने साझा किया, ”मैं एमटीवी रोडीज कर्म या कांड का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं. एमटीवी के साथ काम करना घर वापसी जैसा लगता है. मैं सोनू सूद और अपने साथी गैंग लीडर्स के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि मुझे इस रोमांचक यात्रा के दौरान अपने दृढ़ और निडर पक्ष का प्रदर्शन करने का मौका मिला है. मुझे इस अविश्वसनीय नए साहसिक कार्य के लिए प्रशंसकों से प्यार और समर्थन मिलने की उम्मीद है!

रिया बोली- क्या लगा डर जाऊंगी

चैनल की ओर से जारी किए गए प्रोमो में रिया ब्लैक कलर के अवतार में नजर आ रही हैं और कहती हैं, “आपको क्या लगा में वापस नहीं आउंगी, डर जाऊंगी…डरने की बारी किसी और की है. मिले हनी ऑडिशन पे.” एमटीवी ने कहा, “एमटीवी रोडीज हाई-ऑक्टेन एडवेंचर, यात्रा और नाटक के अपने अग्रणी मिश्रण के लिए जाना जाता है. शो युवा मनोरंजन में एक सांस्कृतिक आधार बन गया है. नए सीजन के लिए, रिया का बोर्ड पर होना खुशी की बात है, जिन्होंने हमारे साथ इस इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया. हमें यकीन है कि दर्शक और प्रशंसक असली रिया को एक गैंग लीडर के रूप में दृढ़ और निडर अवतार में देखना पसंद करेंगे.

Also Read: Bholaa की सक्सेस पर राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी कहा, अजय देवगन पर के सिर पर कभी भी सफलता…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >