Retro: रजनीकांत ने सूर्या की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आखिरी 40 मिनट शानदार…

Retro: सूर्या और पूजा हेगड़े स्टारर रेट्रो 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने रेड 2, द भूतनी और हिट 3 को कड़ी टक्कर दी. इसने भारत में 47.66 करोड़ की कमाई की. अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने मूवी की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है. उन्हें एक्शन से लेकर इमोशनल ट्रैक काफी पसंद आया.

Retro: तमिल सिनेमा में सूर्या और पूजा हेगड़े की जोड़ी इन-दिनों धूम मचा रही है. दरअसल उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म रेट्रो 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले. मूवी ने अब तक भारत में 47.66 करोड़ की कमाई की. अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत मूवी के दीवाने हो गए हैं.

रजनीकांत ने सूर्या स्टारर रेट्रो की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने अपने एक्स हैंडल पर रजनीकांत की ओर से फिल्म की समीक्षा का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें मूवी में सूर्या की एक्टिंग काफी पसंद आई और उन्होंने इसे शानदार कहा. उनकी पोस्ट में लिखा था, “थलाइवर ने #रेट्रो देखी और उन्हें यह बहुत पसंद आई….थलाइवर के शब्द बिल्कुल सटीक हैं… पूरी टीम ने क्या प्रयास किया वह काबिलेतारीफ है….सूर्या का अभिनय शानदार….फिल्म के आखिरी 40 मिनट शानदार…हंसी का स्पर्श शानदार है….भगवान भला करे.”

रेट्रो के बारे में

कार्तिक सुब्बाराज और रजनीकांत ने इससे पहले साल 2019 की फिल्म पेट्टा में साथ काम किया था. हाल ही में, फिल्म निर्माता ने सुपरस्टार को रेट्रो फिल्म दिखाने की अपनी इच्छा साझा की थी. रेट्रो हिंसा, प्रेम, आत्म-खोज और खतरे के जाल की बैकग्राउंड पर बनी है, जिसमें सूर्या ने पारीवेल पारी कन्नन नामक एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई है, जो अपनी पत्नी रुक्मिणी रुक्कू (पूजा हेगड़े द्वारा अभिनीत) की मदद से हिंसा की दुनिया से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसका अतीत पीछा नहीं छोड़ रहा है. फिल्म में कार्तिकेयन संथानम, ज्योतिका और सूर्या ने वापसी की है.

यह भी पढ़ें- Indian Idol विनर पवनदीप राजन ICU में हैं भर्ती, दुखी पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ड्राइवर को अचानक झपकी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >