रश्मिका मंदाना ने ‘डांडिया क्वीन’ फाल्गुनी पाठक के साथ मनाई नवरात्रि, जमकर किया गरबा, देखें PHOTOS

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. अब एक्ट्रेस की कुछ तसवीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फोटोज में रश्मिका को डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक के साथ नवरात्रि मनाते देखा जा सकता है.

साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. जल्द ही एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली है. अब एक्ट्रेस की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटोज में एक्ट्रेस को फाल्गुनी पाठक के साथ स्पॉट किया गया. दरअसल एक्ट्रेस ने मुंबई में डांडिया क्वीन के साथ नवरात्रि सेलिब्रेट की. इसकी फोटोज रश्मिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर भी की है. तस्वीर में रश्मिका और फाल्गुनी के साथ फैंस का एक बड़ा क्राउड नजर आ रहा है. रश्मिका और फाल्गुनी मुस्कुराते हुए सेल्फी ले रही हैं.

इंडो वेस्टर्न ड्रेस में काफी ग्लैमरस दिखीं रश्मिका

रश्मिका ने जहां एक फेस्टिव पिंक और ब्लू आउटफिट पहना था, वहीं फाल्गुनी पाठक ने फोटो में ब्लैक एंड गोल्डन लुक में पहना था. उन दोनों ने मुस्कुराते हुए कैमरे को देखा और फैंस के साथ पोज दिया. दोनों स्टार्स में दुर्गा पूजा का उत्साह साफ तौर पर देखा जा सकता है. फोटो के साथ, रश्मिका ने लिखा, “मुंबई में डांडिया (क्वीन इमोजी) और मेरे प्यारों के साथ अच्छी तरह से बिताई गई एक शाम… नवरात्रि की शुभकामनाएं.” अदाकारा ने फाल्गुनी को भी टैग किया और उनके कैप्शन में एक लाल दिल और एक फूल इमोजी जोड़ा. फाल्गुनी ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रश्मिका की तस्वीर को फिर से साझा किया.

नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी में छिड़ी है जंग

हाल ही में फाल्गुनी पाठक नेहा कक्कड़ के साथ अपनी अनबन को लेकर चर्चा में रही हैं. नेहा ने हाल ही में एक गाना ”ओ सजना” रिलीज किया, जो फाल्गुनी के फेमस सॉन्ग ”मैंने पायल है छनकाई” का रीमेक है. नेहा को सोशल मीडिया पर गाने को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा, वहीं फाल्गुनी ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने हाल ही में इंटरव्यू में नेहा के रीमेक के बारे में भी बात की है. फाल्गुनी ने कहा था कि वह अपने गीतों को अनुकूलित करने के साथ ठीक थी, लेकिन उन्हें अच्छी तरह से किया जाना चाहिए.

Also Read: Vikram Vedha Movie Review: करीना कपूर-राकेश रोशन ने फिल्म को बताया ‘ब्लॉकबस्टर’, जानिये क्या है कहानी इन फिल्मों में दिखेंगी रश्मिका

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका जल्द ही अपनी पहली हिंदी फिल्म, अलविदा में दिखाई देंगी, जो 7 अक्टूबर को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम और सुनील भी हैं. ग्रोवर अहम भूमिका में हैं. फिल्म एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित है और विकास बहल द्वारा निर्देशित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >