Alia Bhatt Baby: रणबीर कपूर के ट्रेनर का खुलासा, कहा- बेबी के जन्म के बाद भी एक्टर रोज आते थे जिम

रणबीर कपूर के ट्रेनर ने खुलासा किया है कि अभिनेता अपने फिटनेस को लेकर इतने ज्यादा सख्त है, कि वह एक दिन भी जिम मिस नहीं करते है. एक्टर की जब बेटी हुई, फिर भी वह रोज जिम आते थे और एक्सरसाइज करते थे.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कुछ दिन पहले ही एक बच्ची के माता-पिता बने है. कपल इन-दिनों अपनी नन्ही परी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रहे है. फैंस एक्टर की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब है. इतनी खुशी के बीच भी रणबीर अपनी फिटनेस का ध्यान रख रहे है. एक्टर हर रोज जिम जा रहे है. ये बात खुद एक्टर के ट्रेनर ने ही कही है.

जिम में दिखे रणबीर कपूर

रणबीर के कोच ड्रू नील ने रणबीर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. जिसमें एक्टर को जिम के अंदर खड़े देखा गया. तस्वीर में रणबीर ने नीले रंग की टी-शर्ट, ब्लैक कलर की शॉर्ट्स और जूते पहने थे. दोनों फोटो के लिए मुस्कुराते हुए हंस रहे है. फोटो के कैप्शन में ट्रेनर ने लिखा, “इसके पास शायद अपनी बेटी के जन्म के बाद इस हफ्ते जिम न जाने का सबसे अच्छा बहाना था.” ड्रू ने कहा, “हालांकि, उन्होंने एक भी बीट नहीं छोड़ा और हर एक सेशन को स्मैश किया…एक बार फिर बधाई @aliaabhatt @ranbir_kapoooor.”

फैंस कर रहे कमेंट

फैंस ने भी रणबीर की तारीफ की. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ”ब्रह्मास्त्र में वह अच्छे आकार में दिख रहे थे, अब हम जानते हैं कि कैसे.” एक अन्य फैन ने लिखा, “अब तक का सबसे अच्छा लड़का… आरके.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वह शायद अपने लिए कुछ समय चाहते थे और इसमें कुछ भी गलत नहीं है…मैं ऐसा ही करना चाहूंगा”. रणबीर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. कुछ दिनों पहले आलिया को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल से छुट्टी मिल गई. आलिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी बच्ची के आने की घोषणा की. इसमें लिखा है, “और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर में, – हमारा बच्चा यहां है … और वह कितनी जादुई लड़की है… धन्य और जुनूनी माता-पिता !!!! प्यार प्यार आलिया और रणबीर प्यार .”

Also Read: Alia Bhatt: मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की पहली तसवीर, बेबी को लेकर जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल
इन फिल्मों में दिखेंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल जून में प्रेगनेंसी की घोषणा की. उन्होंने 14 अप्रैल को रणबीर के मुंबई स्थित आवास पर सालों तक डेटिंग करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए. आलिया और रणबीर को हाल ही में ब्रह्मास्त्र: भाग 1- शिवा में एक साथ देखा गया था. फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अयान मुखर्जी द्वारा अभिनीत, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय ने भी मुख्य भूमिका में है. रणबीर डायरेक्टर लव रंजन की अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे. उनके पास रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म एनिमल भी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >