Ranbir-Alia Wedding: रणबीर से शादी के बाद आलिया ने बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक, दिए रोमांटिक पोज

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding Updates: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गये है. दोनों ने परिवारवालों और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लिये. ये कपल पिछले 5 सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे थे. अब दोनों हमेशा के लिए एकदूजे के हो गये हैं. देखें लाइव अपडेट्स…

Live Updates
2:20 PM. 15 Apr 22 8:50 AM. 15 Apr

आलिया ने बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक

अपने जीवन के प्यार के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की प्रोफाइल तस्वीर बदल दी. उन्होंने रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी से एक ड्रीमी फोटो डाली. फोटो में आलिया और रणबीर रॉयल लग रहे थे. अपनी शादी के लिए, आलिया और रणबीर ने सब्यसाची के खूबसूरत आउटफिट में ट्विन किया. आलिया भट्ट ने मेनस्ट्रीम लहंगा छोड़ दिया और हाथ से रंगी आइवरी ऑर्गेना साड़ी पहनी.

3:16 AM. 15 Apr 22 9:46 PM. 14 Apr

इस वजह से शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस

रणबीर ने मीडिया को पोज देते हुए आलिया को गोद में उठा लिया. उन्हें ऐसा करता देख आलिया शर्म से लाल हो गईं.

https://www.instagram.com/p/CcVcb9Yq6f_/

3:16 AM. 15 Apr 22 9:46 PM. 14 Apr

करण जौहर बोले- अब तुम दामाद हो

करण जौहर ने खास अंदाज में बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, यह ऐसे दिन हैं जिनके लिए हम रहते हैं … जहां परिवार, प्रेम और पूर्ण भावना का सबसे सुंदर मिश्रण है … .. अभिभूत और मेरे दिल में प्यार से भरा … मेरी फेवरेट @aliaabhatt यह इतना सुंदर कदम है और मेरा प्यार और आशीर्वाद हर जगह आपके साथ जाता है… रणबीर! मैं तुमसे प्यार करता हूँ… अभी और हमेशा के लिए!तुम अब मेरे दामाद हो.

https://www.instagram.com/p/CcVZSx7PbwR/

3:16 AM. 15 Apr 22 9:46 PM. 14 Apr

करिश्मा कपूर ने शेयर की दूल्हा-दुल्हन संग तसवीर

करिश्मा कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया संग तसवीर शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, इस ख़ूबसूरत जोड़ी को बधाई आप दोनों के जीवन में खुशहाली और बहुत कुछ होने की कामना करती हूँ.

https://www.instagram.com/p/CcVZuRita4V/

3:16 AM. 15 Apr 22 9:46 PM. 14 Apr

रणबीर आलिया ने वादा किया पूरा 

रणबीर और आलिया के सिक्योरिटी मैनेजर ने जानकारी दी थी कि कपल 7 बजे के बाद मीडिया के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगा. दोनों ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिये. आप वीडियो में देख सकते हैं कि रणबीर ने अपनी लेडीलव को अपनी गोद में उठाकर पोज दिये.

3:16 AM. 15 Apr 22 9:46 PM. 14 Apr

आलिया ने भी की तसवीर शेयर

https://www.instagram.com/p/CcVXto2sydQ/?

मुख्य बातें

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding Updates: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गये है. दोनों ने परिवारवालों और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लिये. ये कपल पिछले 5 सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे थे. अब दोनों हमेशा के लिए एकदूजे के हो गये हैं. देखें लाइव अपडेट्स…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >