Ram Setu vs Thank God BO Collection Day 1: पहले दिन अक्षय कुमार-अजय देवगन की फिल्म कर सकती है बंपर कमाई

अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ और अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है.

दो फिल्मों ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दी. जहां अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा स्टारर राम सेतु सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा​और रकुल प्रीत सिंह स्टारर थैंक गॉड से टक्कर मिल रही है. बॉलीवुड फिल्म पिछले कुछ महीनों से बॉक्स ऑफिस पर लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है, जिसके बाद इन दोनों फिल्मों पर सबकी नजर है. दिवाली की छुट्टियों को देखते हुए मेकर्स अपनी फिल्मों के लिए अच्छी ओपनिंग की उम्मीद कर रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म जीतेगी जंग

ओरमैक्स मीडिया की ओर से शेयर किए गए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुसार, अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा​की थैंक गॉड को पछाड़ देगा. एक्सपर्ट का मानना है कि राम सेतु अपने पहले दिन लगभग 17.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. वहीं थैंक गॉड 12.4 करोड़ रुपये एकत्रित कर सकती है. दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग को कथित तौर पर बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.

फिल्म ‘राम सेतु’ एडवांस बुकिंग

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म ‘राम सेतु’ की एडवांस बुकिंग करीब 27.08 लाख है. ऐसे में अक्षय, अजय देवगन पर भारी पड़ते दिख रहे है. बता दें कि फिल्म के लिए खिलाड़ी कुमार ने 50 करोड़ रुपए की तगड़ी फीस ली है. वहीं, नुसरत ने 3 करोड़ लिए है तो जैकलीन को 4 करोड़ मिले है. राम सेतु अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित है. रिलीज से पहले दोनों फिल्मों को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था.

Also Read: Ram Setu Movie Review: कमजोर है अक्षय कुमार की राम सेतु, यहां पढ़ें पूरा रिव्यू
पहले भी अजय देवगन और अक्षय कुमार में हुआ टकराव

यह पहली बार नहीं है जब अजय और अक्षय बॉक्स ऑफिस पर भिड़ रहे हैं. 2009 में, अजय देवगन की कॉमेडी ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स का अक्षय कुमार की एक्शन-एडवेंचर ब्लू के साथ टकराव हुआ, और 2010 में, गोलमाल 3 ने पूर्व अभिनीत एक्शन रिप्ले के साथ संघर्ष किया. इन दोनों बार सिंघम स्टार अपनी फिल्मों के साथ सूर्यवंशी स्टार से अधिक सफल होने के साथ विजयी हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >