Ram Kapoor Sakshi Tanwar Kiss Scene: टीवी सीरियल्स में रोमांस दिखाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन साल 2012 में आए एक सीन ने छोटे पर्दे की दुनिया में जबरदस्त बहस छेड़ दी थी. यह सीन था सोनी टीवी के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन. यह पहली बार था जब किसी बड़े फैमिली टीवी शो में इतना इंटीमेट रोमांटिक सीन दिखाया गया था. कई दर्शकों ने इसे फैमिली ऑडियंस वाले शो के लिए सही नहीं माना था.
'बड़े अच्छे लगते हैं' में कैसे आया था Kiss Scene का ट्विस्ट?
'बड़े अच्छे लगते हैं' की कहानी बिजनेसमैन राम कपूर और मिडिल क्लास परिवार से आने वाली प्रिया के रिश्ते पर आधारित थी. साल 2011 में शुरू हुआ यह शो लोकप्रिय हो गया. राम और साक्षी तंवर की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. शो में दिखाया गया कि एक सीन के दौरान प्रिया गुस्से में राम से कहती है कि अब वह उसके परिवार के मामलों में दखल नहीं देगी. प्रिया लगातार अपनी बात कहती रहती है, जिसके बाद उसे चुप कराने के लिए राम उसे किस कर देता है. पहले प्रिया इस किस को गलत समझती है, लेकिन बाद में राम अपने प्यार का इजहार कर देता है.
साल 2012 में टेलीकास्ट हुआ था सीन, सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन
राम और प्रिया का यह किसिंग सीन 12 मार्च 2012 को टेलीकास्ट हुआ था. कई लोगों ने राम और साक्षी के वजन को लेकर भी कमेंट किए और उन्हें ट्रोल किया.
एकता कपूर ने माना था- Kiss Scene करना गलती थी
शो की निर्माता एकता कपूर ने बाद में इस सीन को लेकर अपनी राय रखी थी. उन्होंने कहा था कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' में किसिंग सीन दिखाना एक गलती थी और वह भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं करेंगी.
उन्होंने कहा था,
लेकिन दूसरी तरफ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस सीन को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिले. मुझे पता है कि जब आप अपने माता-पिता के साथ टीवी देख रहे होते हैं तो कैसा महसूस होता है. ऐसा नहीं है कि बोल्ड कंटेंट खराब होता है, लेकिन कई बार लोग उसे अलग से देखना पसंद करते हैं." एकता के मुताबिक, इस सीन की वजह से शो की रेटिंग पर भी असर पड़ा था.
राम कपूर ने बताया- एकता कपूर को देनी पड़ी थी सफाई
कई साल बाद राम कपूर ने इस सीन को लेकर बात की. सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि इस सीन के बाद एकता कपूर को सफाई देनी पड़ी थी, लेकिन उन्होंने खुद कभी माफी नहीं मांगी. राम कपूर ने कहा,
एकता को माफी मांगनी पड़ी थी, मैंने नहीं मांगी. मेरा काम सिर्फ एक्टिंग करना था. एक अभिनेता के तौर पर मैंने स्क्रिप्ट साइन की थी और प्रोड्यूसर से पैसे लिए थे. मेरा काम स्क्रिप्ट को फॉलो करना है. अगर मैं उस सीन को करने से मना करता तो मैं एक्टर नहीं, बल्कि ऐसा स्टार होता जो अपनी मर्जी चलाता है. मैंने कुछ गलत नहीं किया.
राम कपूर ने कहा- एकता ही वह इंसान थीं जिन्होंने यह सीन लिखा था
राम कपूर ने बताया कि उन्होंने यह सीन करने से पहले एकता कपूर से दो बार पूछा था कि क्या वह टीवी पर ऐसा सीन दिखाने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं.
उन्होंने कहा,
एकता ही वह इंसान थीं जिन्होंने यह सीन लिखा था और वह चाहती थीं कि हम इसे करें. मैंने उनसे पूछा था कि क्या वह सच में टीवी पर ऐसा करना चाहती हैं? क्योंकि हम टीवी का पहला किस थे. तीन पीढ़ियां साथ बैठकर टीवी देखती हैं- सास-ससुर, पति और बच्चे. लेकिन एकता को पूरा भरोसा था और उन्होंने हम पर विश्वास किया.
राम ने बताया कि उन्होंने पहले अपनी पत्नी से भी इस बारे में बात की थी और उनकी पत्नी ने कहा था कि फैसला उन्हें लेना है.
राम कपूर ने साक्षी के परिवार से ली थी मंजूरी
इसके बाद उन्होंने साक्षी तंवर के पिता से भी फोन पर बात की थी. राम ने कहा,
मैंने साक्षी से कहा था कि अगर तुम्हें कोई परेशानी है तो मुझे बताना, मैं एकता से बात कर लूंगा. मैं अपने को-स्टार्स के साथ रोमांटिक रिश्ता नहीं सोच सकता, क्योंकि मेरे लिए वह अलग सम्मान की जगह रखते हैं. साक्षी के पिता ने मुझे कहा था- राम, तू है तो सब ठीक है और साक्षी को भी इससे कोई दिक्कत नहीं थी. उन्होंने मुझ पर भरोसा किया.
दो रातों तक शूट हुआ था Kiss Scene
राम कपूर ने बताया कि इस सीन की शूटिंग पूरे दो दिनों तक चली थी.
उन्होंने कहा,
हमने उस सीन को लगातार दो रातों तक शूट किया था. इसके बाद जो भी विवाद हुआ, उसका सामना एकता कपूर को करना पड़ा. यह हमारा आइडिया नहीं था, यह उनका आइडिया था और हमने सिर्फ अपना काम किया. साक्षी और मेरे बीच कभी कोई असहजता नहीं रही. हमारे बीच एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है और हमारा रिश्ता एक अलग स्तर का है.
ये भी पढ़ें: राम कपूर ने माना- मेरी वजह से खत्म हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं', बोले- मैं एक राक्षस बन गया था
