राम कपूर ने माना- मेरी वजह से खत्म हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं', बोले- मैं एक राक्षस बन गया था

एक्टर राम कपूर ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. राम ने माना है कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दौरान वे डिप्रेशन और खराब सेहत से जूझ रहे थे.

टीवी के पॉपुलर एक्टर राम कपूर ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. राम ने माना है कि उनके व्यवहार की वजह से एकता कपूर का शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' खत्म होने की स्थिति तक पहुंच गया था. उन्होंने बताया कि शो की सफलता के साथ-साथ उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर आया, जिसने उन्हें पूरी तरह बदल दिया था. 'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में राम कपूर ने अपने पुराने समय को याद करते हुए कई चौंकाने वाली बातें शेयर की.

"मैं एक बहुत बुरा इंसान बन गया था", राम कपूर ने कबूली अपनी गलतियां

राम कपूर ने बातचीत के दौरान कहा कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' की सफलता के बाद उनके अंदर काफी बदलाव आ गया था. उन्होंने कहा,

मैं एक बहुत ही खराब इंसान बन गया था. मैं शूटिंग पर 6-6 घंटे देर से पहुंचता था. मैंने सेट पर शराब पी. मैंने लोगों से बहुत बुरे तरीके से बात की. मैं एक राक्षस बन गया था.

राम ने आगे कहा कि जब वह उस दौर को पीछे मुड़कर देखते हैं तो उन्हें खुद पर शर्म आती है. उन्होंने माना कि उनके इस व्यवहार का असर उनकी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल रिश्तों दोनों पर पड़ा.

Ram Kapoor Health Crisis: शो की सफलता के बीच बिगड़ गई थी सेहत

राम कपूर ने यह भी खुलासा किया कि टीवी के सबसे बड़े सितारों में शामिल होने के बावजूद वह अंदर से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा,

बड़े अच्छे लगते हैं के दौरान मैं अपनी जिंदगी के सबसे खराब डिप्रेशन से गुजरा.

उन्होंने अपनी बढ़ती वजन की समस्या को लेकर भी बात की. एक्टर ने कहा,

मुझे मेरे मोटापे की वजह से बहुत प्यार मिला और इतनी चर्चा हुई कि मैं कुछ समय के लिए सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाला टीवी स्टार बन गया था. लेकिन मैं लगातार मोटा होता गया.

400-600 तक पहुंच गया था ब्लड शुगर

राम कपूर ने अपनी खराब सेहत को याद करते हुए बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था. उन्होंने कहा,

मैं डायबिटिक स्ट्रोक का शिकार हो सकता था, क्योंकि मैं दिन में तीन बार इंसुलिन ले रहा था. मेरा शुगर 400, 500, 600 से भी ज्यादा था.

फेम और सक्सेस की वजह से नहीं बदल पाए अपनी जिंदगी

राम कपूर ने बताया कि उस समय वह रोज करीब 14 घंटे काम कर रहे थे. शो की सफलता, दर्शकों का प्यार और पैसों ने उन्हें यह महसूस नहीं होने दिया कि उनकी सेहत लगातार खराब हो रही है. उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया उन्हें सफल बता रही थी, तब वह अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे थे. उन्हें लग रहा था कि उनका करियर अपने सबसे अच्छे दौर में है, इसलिए उन्होंने बदलाव करने की कोशिश नहीं की.

ये भी पढ़ें: 'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...', श्रेया कालरा ने राम कपूर पर लगाया बिना मर्जी Kiss करने का आरोप



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >