राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने फैंस को दी खुशखबरी, कहा- हमारे पहले बच्चे का जन्म भारत में ही होगा…

साउथ सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने अनाउंस किया है कि कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत भारत में ही करेंगे. बता दें कि रामचरण ने दिसंबर में अपने पिता बनने की गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की थी.

साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. इन-दिनों एक्टर अपनी फिल्म आरआरआर को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. फिल्म के नाटू-नाटू सॉन्ग में उनकी परफॉर्मेंस को फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया था. ये गाना ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुआ है. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर जल्द ही पापा बनने वाले हैं. रामचरण और उनकी पत्नी उपासना, जो अपोलो अस्पताल में सीएसआर की वाइस चेयरपर्सन भी हैं, उन्होंने दिसबंर में खुशखबरी शेयर करते हुए कहा था कि दोनों जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. अब कपल ने अनाउंस किया कि उनका पहला बच्चा भारत में ही पैदा लेगा.

भारत में होगा रामचरण का पहला बच्चा

लोकप्रिय समाचार शो गुड मॉर्निंग अमेरिका में राम चरण की उपस्थिति के बाद लोग यह अटकलें लगाने लगे कि यह जोड़ी संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, अब एक्टर की पत्नी उपासना ने ट्विटर पर स्पष्ट किया कि उनकी डिलीवरी भारत में होगी.

उपासना ने कही ये बात

उपासना ने कहा, “मैं अपने देश – भारत में अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए बेहद उत्साहित हूं. अपोलो हॉस्पिटल्स में विश्व स्तरीय मेडिकल ओबी/जीवाईएन टीम से सराउंडेड है, जिसमे डॉ. सुमना मनोहर, डॉ. रूमा सिन्हाके साथ गुड मॉर्निंग अमेरिका शो की डॉ. जेनिफर एश्टन भी शामिल हैं. यह सफर हमारे लिए कई शानदार अनुभव लेकर आयी है और हम अपने जीवन में इस नए चरण का बड़ी उम्मीद के साथ इंतजार कर रहे हैं.”

Also Read: Exclusive: फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़कर मैं खूब रोयी थी… जानिये रितिका सिंह ने ऐसा क्यों कहा
रामचरण का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रामचरण अगली बार फिल्म आरसी 15 में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी है. फिल्म की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी है. यह शंकर और राम चरण के बीच पहला सहयोग है. फिल्म में उन्हें एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाने की बात कही जा रही है. आरसी 15 इसी साल रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >