Ram Bhajan: पलक मुच्छल का भक्ति गीत ‘जय श्री राम’ सोशल मीडिया पर वायरल, सिंगर बोलीं- मेरे लिए गर्व की बात

इन-दिनों देश में हर तरफ जय श्री राम के नारे ही लग रहे हैं. हर कोई अयोध्या जाने के लिए अपनी एक्साइटमेंट को दिखा रहे हैं. अब पलक मुच्छल ने भी एक राम भजन गाया है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एक भक्ति गीत ‘जय श्री राम’ गाया है. इस गाने को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

राम गीत के बारे में बात करते हुए पलक ने एएनआई संग बात करते हुए कहा, “इस भजन को गाने का कारण यह नहीं था कि मुझे इस गाने के लिए कितना रिस्पॉन्स मिलेगा… यह मेरी अभिव्यक्ति है. जब मैं एक बच्चे के रूप में सुबह उठती थी, तो मेरे परिवार वाले गुड मॉर्निंग के बजाय राम राम कहते थे.

उन्होंने कहा, मैं राम जी की एक भक्त हूं और मैं यह भजन, जो हाल ही में रिलीज हुआ है, लंबे समय से मंदिर में गाते आ रही हूं, जब मैं अपने दादाजी के साथ पूजा किया करती थी.”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने यह भजन बहुत समय पहले लिखा था, लेकिन मुझे अपने प्यार को सभी राम प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए मजबूर होना पड़ा, खासकर जब से पूरा देश राम जी के नाम से मंत्रमुग्ध है. यह मेरी भक्ति को व्यक्त करता है.”

पलक ने आगे कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि सभी राम भक्त इस भावना से जुड़ रहे हैं. कुछ लोग जो सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं, वे इसे ध्यान के माध्यम के रूप में उपयोग कर रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्हें सुनने के बाद नई ऊर्जा और प्रेरणा मिल रही है.”

उन्होंने कहा, ”कुछ लोग इसे सुबह से लेकर रात तक सुन रहे हैं. अगर यह भजन भक्ति भाव व्यक्त करने में सफल हो गया तो मैं मानती हूं कि इसका उद्देश्य पूरा हो गया है.”

पलक ने यह भी कहा है कि उनका 22 जनवरी को अयोध्या जाने का प्लान है. बॉलीवुड गायिका ने ‘चाहूं में या ना’, ‘धोखा धड़ी’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसे प्रसिद्ध ट्रैक दिए हैं.

अयोध्या में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के दर्शन के लिए खुला रहेगा.

Also Read: Ram Mandir: लता मंगेशकर के आखिरी श्लोक को पीएम मोदी ने किया शेयर, बोले- 22 जनवरी को दीदी की बहुत याद…

उन्होंने कहा, “प्राण प्रतिष्ठा’ दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है. इस अवसर पर मौजूद पीएम मोदी और अन्य लोग समारोह के बाद अपने विचार व्यक्त करेंगे. परंपरा के अनुसार, नेपाल के जनकपुर और मिथिला के इलाकों से 1,000 टोकरियों में उपहार आए हैं. 20 और 21 जनवरी को मंदिर जनता के लिए बंद रहेंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >