Video: वह भारत की बहू है… सीमा हैदर के सपोर्ट में आई राखी सावंत, बताया क्यों नहीं भेजना चाहिए पाकिस्तान

Seema Haider: मोदी सरकार ने जबसे पाकिस्तानियों को वापस भेजने का आदेश जारी किया है. तबसे सीमा हैदर को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह भी पाकिस्तान जाएंगी. अब राखी सावंत ने कहा कि सीमा को नहीं भेजा जाना चाहिए, क्योंकि वह अब भारत की बहू है.

Seema Haider: राखी सावंत किसी ने किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब एक्ट्रेस सीमा हैदर के सपोर्ट में आ गई हैं, जो साल 2023 में अवैध रूप से भारत में घुसी थी और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी 24 वर्षीय सचिन मीना से शादी कर ली थी. बिग बॉस स्टार का बयान तब आया जब केंद्र सरकार ने घोषणा की भारत में रहने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ना होगा और उनके वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए जाएंगे. राखी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सीमा को वापस पाकिस्तान न भेजने के कारण बताए. उन्होंने कहा, “सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजा जाना चाहिए, क्योंकि वह अब भारत की बहू है. वह सचिन की पत्नी और उनके बच्चे की मां है. वह सचिन से प्यार करती है और वह भारतीय हो गई है. किसी महिला के साथ इस तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए. इसलिए, आप सीमा हैदर के साथ ऐसा गलत काम नहीं कर सकते, बुरा व्यवहार नहीं कर सकते. महिलाओं का सम्मान करना चाहिए. वह सचिन की पत्नी और भारत की बहू है.” जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं. यह कदम पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने के बाद उठाया गया है.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की कोर्ट रूम ड्रामा ने जाट और ग्राउंड जीरो को जटाई धूल, कलेक्शन में निकल गई आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >