राजू श्रीवास्तव ने पिछले साल कुछ इस तरह मनाया था अपना आखिरी जन्मदिन, फैमिली के साथ सड़क पर काटा था केक

देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहें. उनकी कमी हमेशा ही फैंस के बीच महसूस होगी. ऐसे में अब उनके निधन के बाद गजोधर भैया की पूरानी तसवीरें वायरल हो रही है. फोटोज में एक्टर को अपना आखिरी जन्मदिन मनाते देखा जा सकता है.

राजू श्रीवास्तव की मौत ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है. सबको यही लग रहा है कि आखिर क्यों वो इतनी जल्दी चले गए. उनके चाहने वाले यकीन नहीं कर पा रहे हैं, कि ‘गजोधर भैया’ पर हमारे बीच नहीं है. आज दिल्ली के निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. बेटे आयुष्मान ने नम आंखों से पिता को मुखाग्‍नि दी. अब राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद उनकी पुरानी तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसी में से एक फोटो है, उनके जन्मदिन की या यूं कहे उनके आखिरी जन्मदिन की. बता दें कि बीते 10 अगस्त को सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां बीते दिनों उनका निधन हो गया.

राजू श्रीवास्तव की जन्मदिन की फोटोज वायरल

दरअसल राजू श्रीवास्तव ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की कुछ तसवीरें शेयर की. इन फोटोज में कॉमेडियन को अपना जन्मदिन धूमधान के साथ मनाते हुए देखा गया. तसवीरों में वह सड़क पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटते दिखाई दिए. इसमें उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव, बेटी अंतरा और बेटा आयुष्मान देखे जा सकते हैं. सभी काफी खुश लग रहे हैं. राजू भैया भी हंसी-खुशी जन्मदिन मना रहे हैं. उनकी ये तसवीरें फैंस को इमोशनल कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि वह उनका आखिरी जन्मदिन होगा.

https://www.instagram.com/p/CYBkPMiMvp2/
Also Read: राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा का छलका दर्द, पति की मौत पर बोली- बस इतना ही कह सकती हूं कि वह एक…
ये थी राजू श्रीवास्तव की आखिरी इच्छा

उन्होंने राजू श्रीवास्तव की आखिरी इच्छा के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि वह ‘बॉम्बे टू गोवा’ के सीक्वल में काम करना चाहते थे. ”मुझे याद है कि उनसे आखिरी मुलाकात मुंबई के एक कार्यालय में हुई थी. सुनील भी वहां थे और हमने पूछा कि फिल्मों के लिए सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें. उन्होंने इसमें सभी कॉमेडियन के साथ हमारी हिट फिल्म बॉम्बे टू गोवा के सीक्वल की तरह फिल्म बनाने के विचार पर भी चर्चा की. यह उनकी आखिरी इच्छा थी और हम सभी कॉमेडियन के साथ फिल्म बनाने की उनकी इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >