Raju Srivastav Passes Away: राजू श्रीवास्तव का निधन, ऐसी रही है कॉमेडियन की लव लाइफ

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है. बता दें कि उनको दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था.

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है. राजू पिछले 42 दिनों से एम्स अस्पताल में भर्ती थे. बता दें कि कॉमेडियन को सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था. हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका. आज हम राजू श्रीवास्तव और उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव की दिलचस्प लवस्टोरी के बारें में बताएंगे.

राजू श्रीवास्तव की लवस्टोरी

राजू श्रीवास्तव की पत्नी का नाम शिखा श्रीवास्तव है और उनकी लवस्टोरी बेहद खास है. दरअसल, राजू ने शिखा को पहली बार अपने भाई की शादी में देखा था. शिखा को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था और तब उन्होंने शिखा से शादी करने को सोच लिया था. राजू को पता चला की शिखा उनकी भाभी के चाचा की बेटी है.

राजू श्रीवास्तव की लवस्टोरी

राजू श्रीवास्तव को पता चला कि शिखा इटावा में रहती है. इसके बाद उन्होंने शिखा का पटाने से पहले उनके भाई को पटाया. हर बार वो उनके भाईयों से मिलते, लेकिन शिखा से कुछ कह नहीं पाते. इस बीच वो साल 1982 में मुंबई आ गए अपनी किस्मत को अजमाने. वहां उन्होंने खूब मेहनत किया और अपना नाम बनाया.

राजू ने भेजा था शिखा के घर शादी का रिश्ता

बीत-बीच में राजू श्रीवास्तव, शिखा के घर खत भेजते रहते थे ये पता करने के लिए कि उसकी शादी तो कही और फिक्स तो नहीं हो गई. एक दिन राजू ने अपना रिश्ता उसके घर भिजवाया. जिसके बाद शिखा के भाई उनके मुंबई वाले घर को देखकर गए. उसके बाद दोनों की शादी तय हो गई. बता दें कि राजू और शिखा की शादी साल 1993 में हुई. दोनों के दो बच्चे भी है, बेटे का नाम अंतरा श्रीवास्तव और बेटे का नाम आयुष्मान श्रीवास्तव है.

Also Read: Raju Srivastava : ऑटो ड्राइवर से गजोधर भैया तक, रोचक है राजू श्रीवास्तव का सफर, 50 रुपये में करते थे शो

राजनीति में भी राजू श्रीवास्तव ने कदम रखा

राजू श्रीवास्तव ने अभिनय के साथ-साथ राजनीति में भी कदम रखा. 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी ने कानपुर सीट से उतारा. लेकिन उन्होंने इसलिए टिकट वापस कर दिया क्योंकि उन्हें पार्टी के स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है. हालांकि 19 मार्च 2014 को वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >