Badhai Ho 2: जल्द आयेगी ‘बधाई हो 2’, आयुष्मान खुराना को रिप्लेस कर रहे ये एक्टर

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था. अब इस फिल्म का पार्ट-2 बनने जा रहा है.

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘बधाई हो’ (Badhaai Ho) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म पत्रकारों से भी शानदार रिव्यूज मिले थे. अब इस फिल्म का पार्ट-2 बनने जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बार ‘बधाई हो 2’ में आयुष्मान खुराना की जगह राजकुमार राव नजर आ सकते हैं. सिर्फ यही नहीं ‘बधाई हो 2’ का निर्देशन भी अमित शर्मा नहीं करने वाले हैं. उनकी जगह किसी दूसरे डायरेक्टर को अप्रोच किया जाएगा. फिल्म ‘बधाई हो 2’ की शूटिंग अगले साल तक शुरू हो जाएगी.

2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई हो’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में कहानी से लेकर एक्टिंग तक, हर चीज की खूब तारीफ की गई थी. इसमें आयुष्मान के साथ नीना गुप्ता, सान्या मल्होत्रा और गजराज राव भी अहम किरदार में थे. वहीं, फिल्म को कई कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >