Rajinikanth Press Meet: बोले रजनीकांत- CM बनना नहीं, लोगों की सेवा करना उद्देश्य

Rajinikanth Press Meet- तमिलनाडु की राजनीति में अपना भविष्य टटोल रहे दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैंने कभी राज्य का सीएम बनने के बारे में नहीं सोचा.

Rajinikanth Press Meet: सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने की उनकी ख्वाहिश कभी नहीं थी और राजनीति की उनकी योजना में भावी पार्टी और उसकी अगुवाई वाली संभावित सरकार के अलग-अलग प्रमुख होंगे.

अभिनेता ने 31 दिसंबर 2017 को राजनीति में आने का ऐलान करने के बाद, अपनी पहली आधिकारिक प्रेस वार्ता में यह भी कहा कि उनकी योजना है कि मुख्यमंत्री के तौर पर किसी पढ़े लिखे युवक को नियुक्त किया जाए जो करूणामय हो और जिसमें आत्म सम्मान हो. रजनीकांत ने कहा कि पार्टी और सरकार के लिए दो अलग अलग नेतृत्व व्यवस्था से पार्टी का प्रमुख मुद्दों को उठाने के लिए ‘विपक्ष’ के तौर पर काम करेगा और अगर सरकार प्रदर्शन करने में विफल रहती है तो वह सरकार के प्रमुख को ‘हटाने’ में संकोच नहीं करेगा.

उनकी भावी पार्टी की तवज्जो काफी संख्या में 45 साल से कम उम्र के युवाओं को शामिल करने की है. इसके अलावा सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों समेत अन्य को शामिल करने की है. 69 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘मैं खुद उनसे संपर्क करके उन्हें आमंत्रित करूंगा.’ उम्मीदों के विपरीत, उन्होंने अपनी पार्टी बनाने को लेकर कोई ठोस बयान नहीं दिया, लेकिन युवाओं के आंदोलन का आह्वान किया जिसके बाद वह औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश में करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >