Rajinikanth Hospitalised: रजनीकांत की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में एडमिट, पत्नी लता ने दिया हेल्थ अपडेट

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. उन्हें पेट में दर्द होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अब उनकी तबीयत कैसी है, एक्टर की पत्नी लता ने बताया है.

Rajinikanth Hospitalised: साउथ इंडस्ट्री से बहुत बड़ी खबर आ रही है. सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत अचानक खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें जल्दबाजी में हॉस्पिटल एडमिट किया गया. एक्टर को पेट में दर्द की शिकायत हुई और उसके बाद उन्हें सोमवार को देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया. ये खबर जानने के बाद फैंस जरूर परेशान हो जाएंगे, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है. उनकी वाइफ लता रजनीकांत ने बताया कि एक्टर अभी ठीक है.

रजनीकांत की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट

रजनीकांत की पत्नी लता ने फैंस की चिंता कम कर दी है. उन्होंने एक्टर के हेल्थ को लेकर अपडेट दिया. CNN-News18 को दिए एक बयान में लता ने बताया कि, “सब ठीक है.” ये खबर जानने के बाद उनके फैंस की जान में जान आएगी. वहीं, हॉस्पिटल के एक सूत्र की मानें, तो आज यानी मंगलवार को एक्टर कार्डियक कैथ लैब में वैकल्पिक प्रक्रिया से गुजरेंगे. फिलहाल वो कब डिस्चार्ज होंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

किन फिल्मों में नजर आएंगे सुपरस्टार रजनीकांत

रजनीकांत फिलहाल निर्देशक टीजे ज्ञानवेल की फिल्म वेट्टैयान को लेकर सुर्खियों में है. मूवी में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आएंगे. इसके अलावा मूवी में राणा दग्गुबाती, फहद फासिल, रितिका सिंह सहित कई अन्य स्टार्स भी दिखेंगे. वेट्टैयान उनकी 170वीं फइल्म होगी. मूवी का ट्रेलर 2 अक्टूबर को चेन्नई में लॉन्च किया जाएगा और इसके लेकर फैंस काफी उत्साहित है. वहीं, थलाइवा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ को लेकर भी लगातार खबरों में बने हुए है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये अगले साल रिलीज होगी.

Also Read- Vettaiyan: रजनीकांत की फिल्म में हुई बॉलीवुड के शहंशाह की एंट्री, 33 साल बाद एक साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >