Pushpa 2 Star Cast Fees: कमाई के मामले में टॉप 1 पर पहुंचे अल्लू अर्जुन, रश्मिका को मिली इतनी फीस

Pushpa 2 Star Cast Fees: पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइये जानते हैं पुष्पा के सीक्वल के लिए स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली है.

Pushpa 2 Star Cast Fees: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 सिनेमाघरों में दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में साउथ सुपरस्टार ने रश्मिका मंदाना संग पटना के गांधी मैदान में मूवी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया. वीडियो में बेहतरीन एक्शन सीन्स के साथ पुष्पा और श्रीवल्ली का रोमांस भी देखने को मिला. आइये जानते हैं पुष्पा 2 के लिए स्टारकास्ट ने फीस के तौर पर कितने करोड़ लिए.

पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने ली कितनी फीस

फोर्ब्स इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए 300 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इस सैलरी के साथ अभिनेता हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने थलपति विजय, रजनीकांत, प्रभास, अजित कुमार और कमल हासन जैसे अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने कमाई के मामले में शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार को भी पछाड़ दिया है.

रश्मिका मंदाना को पुष्पा 2 के लिए कितनी मिली सैलरी

रश्मिका मंदाना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने मूवी में श्रीवल्ली का किरदार निभाया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था. एक्ट्रेस ने सीक्वल के लिए 10 करोड़ के लगभग चार्ज किया है.

पुष्पा 2 के लिए फहद फासिल ने ली कितनी फीस

फहद फासिल ने पुष्पा 2 में एक शक्तिशाली भूमिका निभाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस भूमिका के लिए 8 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. वहीं श्री लीला पुष्पा 2 में एक जबरदस्त कैमियो में दिखाई देंगी. उनका अल्लू अर्जुन के साथ एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग है. इसके लिए अभिनेत्री को 2 करोड़ रुपये मिले हैं.

Also Read:Pushpa 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका, कल्कि 2898 AD और सालार को पछाड़ते हुए इतिहास रचने की तैयारी

Also Read:Pushpa 2: रिलीज से 16 दिन पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म ने प्री-सेल्स से बना डाले ये 3 बड़े रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >