मालती मैरी संग वॉक पर निकली प्रियंका चोपड़ा, न्यूयॉर्क से VIRAL हुई मां-बेटी की खूबसूरत तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस को बेटी मालती मैरी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते नजर आती है. मां-बेटी की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी मदरहुड इंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इसी साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है. प्रियंका अक्सर अपनी बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते नजर आती है. मां-बेटी की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती है. अब एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ नई तसवीर शेयर की है.

प्रियंका ने मालती के साथ शेयर की फोटो

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ एक अपनी एक तसवीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. इस तसवीर में एक्ट्रेस को बेटी के साथ सड़क पर वॉक करते हुए देखा गया. मालती ट्रॉली में घूमती देखी गई. एक्ट्रेस ने इस दौरान व्हाइट कलर का ड्रेस पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पहनी थी. मालती ने सफेद और गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी थी. तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “सिर्फ दो लड़कियां 5वें एवी में चल रही हैं.” फोटो में एक दुकान भी नजर आ रही थी.

फैंस कर रहे कमेंट्स

एक फैन अकाउंट ने तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कई लोगों ने प्रियंका और मालती के बीच की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “सो क्यूट !! उन्हें बाहर टहलते हुए देखकर खुशी हुई.” एक अन्य यूजर ने कहा, “उनके और इस राजकुमारी के लिए खुशी और प्यार के अलावा कुछ नहीं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आप दोनों साथ एक स्टाइलिश टीम बनाते हो…जबरदस्त ट्यूनिंग मॉम-बेटी की जोड़ी”.

मालती और प्रियंका में है जबरदस्त प्यार

आपको बता दें कि प्रियंका अक्सर मालती के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं. दोनों ने हाल ही में न्यूयॉर्क की कई फोटोज शेयर की थी. इस तसवीरों में दोनों को शहर के पार्क का मजा लेते देखा गया. पिछले हफ्ते, अदाकारा ने मालती के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं ती. जिसमें दोनों मम्मी-बेटी को खिड़की पर बैठे देखा गया. प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “हमारी पहली यात्रा बड़ी.” प्रियंका और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू समारोहों में शादी की. जनवरी 2022 में, दोनों ने घोषणा की कि उन्होंने सरोगेसी के माध्यम से बेटी मालती मैरी का स्वागत किया.

Also Read: देखें प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की लेटेस्ट फोटोज, बेबी जोनस की क्यूटनेस पर हार बैठेंगे दिल इन फिल्मों में दिखेंगी अदाकारा

फैंस प्रियंका को इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और सीरीज सिटाडेल जैसे कई प्रोजेक्ट्स में देखेंगे. रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित, सिटाडेल प्राइम वीडियो पर ओटीटी से भिड़ेगा. आगामी Sci-Fi ड्रामा सीरीज का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन द्वारा किया जा रहा है और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं. उनके पास आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की जी ले जरा भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >