प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित गुप्ता संग अपनी दोस्ती को बताया- शिद्दत वाला प्यार, कहा- अगर किसी चीज को…

टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि अंकित ने कभी नहीं सोचा होगा कि मेरी उससे इतनी अच्छा दोस्ती हो जाएगी. कुछ रिश्ते अचानक बन जाते हैं, यहां वही हुआ.

टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी सलमान खान की ओर से होस्ट किए गए रियलिटी शो बिग बॉस 16 से रातों-रात फेमस हो गई. एक्ट्रेस को घर-घर पहचाना जाने लगा. उनकी अदाओं और अंकित गुप्ता संग दोस्ती काफी चर्चा में रही. इन-दिनों प्रियंका अपने कई शोज और म्यूजिक वीडियोज में बिजी है. हालांकि जब भी एक्ट्रेस कहीं स्पॉट की जाती हैं, तो फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचवाते रहते हैं. अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अंकित संग अपनी दोस्ती पर कई बाते की है.

प्रियंका बोली अंकित मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं

पिंकविला से बात करते हुए जब प्रियंका से पूछा गया कि आपका और अंकित का क्या रिश्ता है. जिसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं. कुछ रिश्ते संयोग से बन जाते हैं और इतने पवित्र और ईमानदार होते हैं कि एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते, ऐसी ही दोस्ती हमदोनों शेयर करते हैं. उन्होंने कहा, “अंकित ने कभी नहीं सोचा होगा कि मेरी उससे इतनी अच्छा दोस्ती हो जाएगी. मेरेको तो हमेशा पसंद था, मुझे उसे छेड़ना पसंद था, तो वो अच्छा दोस्त पहले से ही लगने लग गया था. वो कहते हैं ना किसी चीज को शिद्दत से चाहो; तो पुरी कायनात उससे.. तो मैं अपनी तरफ से 110% दे रही थी, और सोचा बाकी इसका कॉल है. तो, बाद में उन्हें भी एहसास हुआ कि अच्छी ही है ये, तो ये रिश्ता पुरा दोस्ती का है.”

प्रियंका चाहर चौधरी ने प्यार को लेकर कही ये बात

यह पूछे जाने पर कि क्या ‘प्यार दोस्ती है’ के बाद से यह दोस्ती प्यार में बदल सकती है, प्रियंका कहती हैं, “हो सकता है.” वह जल्दी से कहती हैं, “हम अभी कुछ भी नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि वह अपने काम में व्यस्त हैं. मैं अपने काम में व्यस्त हूं, और हम अपने दिनों और हर चीज के बारे में बात करते हैं, तो हम ऐसे ही हैं. हमारे बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है.” वह यह भी साझा करती हैं कि वह अपने रिश्ते के बारे में अफवाहों को प्रभावित नहीं होने देती हैं.

Also Read: अनुपमा से लेकर ये रिश्ता क्या कहलाता तक, इन 3 पॉपुलर शोज में आने वाले है जबरदस्त ट्विस्ट
काम को लेकर सीरियस हैं प्रियंका

प्रियंका ने यह भी साझा किया कि वह प्यार के विचार के लिए खुली हैं, लेकिन उनका मानना ​​है कि वह इसके लिए योजना नहीं बना सकती हैं. बिग बॉस 16 की प्रतियोगी ने कहा, “मुझे विश्वास नहीं होता कि हम कभी सोचते हैं कि हम तैयार हैं. आपको पता भी नहीं चलेगा कौन कब क्लिक हो जाएगा. मैं कुछ भी प्लान नहीं कर सकती. फिलहाल मैं अपने काम पर ध्यान दे रही हूं और यह पक्का है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >