Prajakta Koli Wedding: 13 साल की डेटिंग के बाद दुल्हन बनेंगी ‘मिसमैच्ड’ की डिंपल, जानें कैसा मिला रियल लाइफ ऋषि

Prajakta Koli Wedding: ‘मिसमैच्ड’ की डिंपल यानी एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली जल्द ही अपने मंगेतर वृषांक खनल की दुल्हन बनने जा रही हैं. उनकी शादी की डेट्स भी सामने आ गई है, जिसे जाने क बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है.

Prajakta Koli Wedding: सोशल मीडिया इलफ्लुएंसर, यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी. जी हां! ‘मिसमैच्ड’ की चहीती डिंपल यानी प्राजक्ता कोली अपने रियल लाइफ ऋषि के साथ अपनी जिंदगी के अगले चैप्टर की शुरुआत करने जा रही हैं. एक्ट्रेस 13 साल से वृषांक कनाल को डेट कर रही थीं. अब उनके शादी के डेट्स भी सामने आ गए हैं, जिसके अनुसार प्राजक्ता को दुल्हन बनता देखने के लिए आपको बस कुछ ही दिन का इंतजार करना होगा. ऐसे में चलिए आपको एक्ट्रेस की वेडिंग डेट और लव स्टोरी के बारे में विस्तार से बताते हैं.

कब दुल्हनिया बनेंगी ‘मिसमैच्ड’ की डिंपल?

प्राजक्ता कोली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 फरवरी, 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मंगेतर वृषांक खनल से शादी करेंगी. उन्होंने हाल ही में एक यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर से कहा, ‘वृषांक मेरे लिए ये रिंग लाए, कहां से लाए नहीं पता लेकिन ये वाकई बहुत सुंदर है.’ प्राजक्ता कोली नेटफ्लिक्स की पॉपुलर रोमांटिस वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ में डिंपल के किरदार के लिए जानी जाती हैं. सीरीज में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म ‘जुग जुग जियों’ में भी नजर आ चुकी हैं. फिल्म में उन्होंने वरुण धवन की बहन का रोल निभाया था.

कौन है प्राजक्ता कोली के रियल लाइफ ऋषि?

प्राजक्ता कोली ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में अपने बॉयफ्रेंड वृषांक खनल बताया था. उन्होंने बताया कि वृषांक नेपाल से हैं, जो पेशे से एक इन्वेस्टमेंट बैंक में वकील हैं. उन्होंने इसी पॉडकास्ट में यह भी बताया था कि वह और वृषांक 13 साल से एक साथ हैं. दोनों के बीच 4 साल की उम्र का अंतर है. जब प्राजक्ता 18 साल की थीं और वृषांक 22 साल के थे, तब दोनों की पहली मुलाकात हुई थी. उन्होंने अपने 13 साल के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन दोनों ने कभी एक दूसरे को लेकर हार नहीं मानी. प्राजक्ता अक्सर अपने मंगेतर केसाथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते रहती हैं, जो उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद है.

यह भी देखें: Horror Movies on OTT: इन हॉरर फिल्मों को देख पड़ जाएगी हनुमान चालीसा की जरूरत, क्योंकि ‘डर सबको लगता है’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >