Poonam Pandey Pregnancy: सोशल मीडिया पर हमेशा अपने बोल्ड अंदाज से सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई वीडियो या स्टंट नहीं, बल्कि एक ऐसा पोस्ट है जिसने फैंस को चौंका दिया है. उनकी लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. दरअसल, पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने बेबी और दूध की बोतल वाली इमोजी भी लगाई है. जैसे ही ये पोस्ट सामने आई, फैंस हैरान रह गए और कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई.
यूजर्स ने दिये कई तरह के रिएक्शन
पूनम ने जैसे ही यह पोस्ट डाला, कमेंट्स की बाढ़ आ गयी. एक यूजर ने लिखा, ”शुभकामनाएं लेकिन पापा कौन हैं?” एक ने लिखा, ”बिना शादी बेबी।” एक ने लिखा, ”अब्बा का पता चला।” एक ने लिखा, ”ये कैसे हो सकता है?”
लिव-इन में हैं पूनम
पूनम पांडे की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है, लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी की खबर इसलिए ज्यादा चौंकाने वाली है क्योंकि फिलहाल वह शादीशुदा नहीं हैं. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इन दिनों किसी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं, लेकिन उनके पार्टनर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
2020 में शादी फिर तलाक
साल 2020 में उन्होंने फिल्ममेकर सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद से पूनम अपने कंटेंट और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर लगातार चर्चा में बनी रही हैं. अब जैसे ही उनकी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें सामने आईं, लोग बच्चे के पिता को लेकर तरह-तरह के सवाल करने लगे. फिलहाल, पूनम पांडे की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे सस्पेंस और भी बढ़ गया है.
यह भी पढे़ं: टाइगर श्रॉफ को है ये गंभीर समस्या, थेरेपी लेने की सोच रहे एक्टर
