Phone Bhoot: फोन भूत का धमाकेदार टीजर आउट, कैटरीना कैफ ने सिद्धांत और ईशान खट्टर को उंगलियों पर नचाया

कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म ‘फोनभूत’ का धमाकेदार टीजर आज रिलीज हो गया है. टीजर में कैटरीना को ईशान और सिद्धांत को फन राइड करवाते हुए देखा जा सकता है. फिल्म का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होगा.

Phone Bhoot: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) अभिनीत फोन भूत (Phone Bhoot) इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. जब से फिल्म की घोषणा हुई है, फैन्स इन तीनों को परदे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित फोन भूत, 4 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म में जैकी श्रॉफ, शीबा चड्ढा और निधि बिष्ट भी सहायक भूमिकाओं में हैं. यह एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित है. हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है.

फोन भूत का टीजर आउट

अब, फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले, कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सिद्धांत और ईशान के साथ एक वीडियो शेयर किया है. या यूं कहे फिल्म का धमाकेदार टीजर आउट हुआ है. इसमें, कैटरीना एक काले रंग की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है. वह सिद्धांत और ईशान को राइड पर जाने से रोकने की कोशिश करती है. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अरे..आपको क्या लगता है कि आप कहां जा रहे हैं? @ishaankhatter @siddhantchaturvedi अभी भी #PhoneBhootTrailer के लिए 3 दिन बाकी हैं.”

https://www.instagram.com/p/CjZnyjGuF7G/
शादी के बाद कैटरीना की ये है पहली फिल्म

कैटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत विक्की कौशल से शादी के बाद उनकी पहली फिल्म होगी. वो पहली बार किसी मूवी में भूत का रोल निभा रही है. बता दें कि विक्की और कैट ने 9 दिसंबर 2021 में रॉयल होटल सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा सवाई माधोपुर में की थी. दोनों की शादी में केवल परिवार और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

Also Read: Phone Bhoot: अनाउंस हुई कैटरीना कैफ की फिल्म ‘फोन भूत’ की रिलीज डेट, जान लें किस दिन आएगा ट्रेलर
कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्में

इसके अलावा, कैटरीना, ईशान और सिद्धांत की पाइपलाइन में दिलचस्प फिल्म प्रोजेक्ट हैं. कैट टाइगर 3 में सलमान खान के साथ फिर से नजर आएंगी. इसके बाद, कैटरीना के पास प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट अभिनीत जी ले जरा और विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस भी हैं. ईशान पिप्पा में नजर आएंगे, जिसमें वह ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की भूमिका निभाएंगे. फिल्म में मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली भी होंगे. इस बीच, सिद्धांत के पास अनन्या और आदर्श गौरव के साथ जोया अख्तर की खो गए हम कहां है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >