Peddi: मिर्जापुर स्टार दिव्येंदु ने पेड्डी में राम चरण संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह बड़े स्टार हैं

पेड्डी में राम चरण संग काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए मिर्जापुर स्टार दिव्येंदु ने कहा कि वह न सिर्फ शानदार इंसान हैं बल्कि एक बेहतरीन कलाकार भी हैं.

बुची बाबू सना की ओर से निर्देशित पेड्डी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. जाह्नवी कपूर और राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा का हाल ही में ट्रेलर आया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब मिर्जापुर स्टार दिव्येंदु ने राम संग काम करने पर बात की.

रामचरण संग काम करने पर क्या बोले मिर्जापुर स्टार दिव्येंदु

मिर्जापुर स्टार दिव्येंदु ने राम के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को बेहद खास बताया. उन्होंने टाइम्स नाऊ संग बात करते हुए कहा कि राम न सिर्फ शानदार इंसान हैं बल्कि एक बेहतरीन कलाकार भी हैं. उनके मुताबिक फिल्म में राम का किरदार किसी सुपरहीरो जैसा नजर आता है, लेकिन सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह पूरी तरह इंसानी भावनाओं से जुड़ा हुआ है. वह एक ऐसे इंसान की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है और जिंदगी में बहुत कुछ हासिल करना चाहता है.

दिव्येंदु ने कहा- राम हर सीन को अच्छी तरह से निभाते हैं

दिव्येंदु ने कहा कि राम को इस किरदार में ढलते देखना काफी दिलचस्प था क्योंकि उन्हें एक साथ ताकत और कमजोरी दोनों को स्क्रीन पर दिखाना था. उन्होंने आगे बताया कि राम अच्छी तरह समझते हैं कि वह बड़े स्टार हैं और एक बड़े बजट की फिल्म का हिस्सा हैं. साथ ही उन्हें यह भी पता है कि कमर्शियल फिल्मों का सही संतुलन कैसे बनाए रखना है. राम के साथ अपने अनुभव को याद करते हुए दिव्येंदु ने कहा कि शूटिंग के दौरान राम हर सीन में पूरी ईमानदारी से निभाते थे. वह हर टेक में बराबर की एनर्जी और डेडिकेशन के साथ काम करते थे.

पेड्डी के बारे में

वृद्धि सिनेमा और आईवीवाई एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित, पेड्डी में राम नाममात्र की भूमिका में और जान्हवी अचियाम्मा की भूमिका में हैं. दूसरी ओर, शिव राजकुमार गौरनायडू की भूमिका निभाते नजर आएंगे. जगपति बाबू, अप्पलासूरी की भूमिका निभाएंगे. जहां तक ​​दिव्येंदु की बात है, तो वह स्पोर्ट्स ड्रामा में रामबुज्जी हैं. वहीं, फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है, जबकि एआर रहमान ने इसके संगीत पर काम किया है.

यह भी पढ़ें- दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान और अभीरा, लेकिन दादी सा ने रख दी ये शर्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >