Pavitra Punia Wedding: एजाज खान से ब्रेकअप के बाद US बेस्ड बिजनेसमैन से शादी रचाने जा रहीं पवित्रा पुनिया, सिक्रेटली की थी सगाई

Pavitra Punia Wedding: बिग बॉस 14 फेम पवित्रा पुनिया जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. हाल ही में चुपचाप सगाई करने वाली एक्ट्रेस बिना चमक-दमक के सिंपल शादी रचाने की तैयारी में जुट गयी हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Pavitra Punia Wedding: बिग बॉस 14 में अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी और एटीट्यूड से लोगों का ध्यान खींचने वाली पवित्रा पुनिया फिर से लाइमलाइट में हैं. इस बार वजह कोई शो नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. हाल ही में उन्होंने चुपचाप सगाई करके सबको चौंका दिया था और अब खबरें हैं कि वो शादी की तैयारी में बिजी हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवित्रा अगले साल मार्च में शादी के बंधन में बंध सकती हैं. खास बात ये है कि वो अपनी शादी सिंपल और प्राइवेट रखना चाहती हैं. इसलिए इस खास दिन पर सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि पवित्रा इंडस्ट्री से किसी को इनवाइट करने के मूड में नहीं हैं. वो नहीं चाहती कि शादी का माहौल शोरशराबे वाला हो, बल्कि वह चाहती हैं कि सब कुछ शांत और सादगी से हो.

यूएस बेस्ट बिजनेसमैन से कर रही हैं शादी

पवित्रा इस वक्त अपने परिवार के साथ गेस्ट लिस्ट बनाने, वेन्यू फाइनल करने और बाकी तैयारियों में लगी हुई हैं. हालांकि, उन्होंने अब तक अपनी शादी पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है. लेकिन खबरों ने उनके फैन्स को पहले ही एक्साइटेड कर दिया है. जहां तक उनके होने वाले पति की बात है, तो पवित्रा ने अभी तक उनकी पहचान सामने नहीं आने दी है. बस इतना बताया है कि वो एक यूएस-बेस्ड बिजनेसमैन को डेट कर रही थीं. अपनी सगाई की तस्वीरें उन्होंने बीच लोकेशन से शेयर की थीं, वो भी बेहद सादगी के साथ. लेकिन तस्वीरों में उनके fiance का चेहरा नजर नहीं आया.

एजाज से ब्रेकअप के बाद टूट गयी थी पवित्रा

एजाज खान के साथ पवित्रा पुनिया की फाइल फोटो

पवित्रा की लाइफ आसान नहीं रही है. एजाज खान से ब्रेकअप के बाद वो काफी टूट गई थीं और फिर पिता के निधन ने हालात और मुश्किल कर दिए. लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को संभाला और अब जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं. फैन्स के लिए ये खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं और अब सबको बस उनकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट और शादी की झलक का इंतजार है.

ALSO READ: The Family Man 3 की धमाकेदार वापसी, “बस एक और…” कहकर एकसाथ देख डालेंगे पूरी सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >