बारिशों में आंसुओं का पता नहीं चलता… पारस-माहिरा की रोमांटिक सॉन्ग ‘बारिश’ रिलीज

बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का म्यूजिक वीडियो बारिश रिलीज हो चुका है. वीडियो में दोनों की लव स्टोरी के साथ उनका एकदूसरे से बिछड़ने का गम नजर आता है.

मुंबई: बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) का म्यूजिक वीडियो ‘बारिश’ रिलीज हो चुका है. वीडियो में दोनों की लव स्टोरी के साथ उनका एकदूसरे से बिछड़ने का गम नजर आता है. गाने को टोनी कक्कड़ ने लिखा है और इसे निखिल डिसूजा और सोनू कक्कड़ ने गाया है. गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.

म्यूजिक वीडियो में जो कहानी दिखाई गई है वो है दो प्रेमियों के एक दूसरे से बिछड़ने पर होने वाली तकलीफ की. गाने के बोल हैं, ‘बारिशों में आंसुओं का पता नहीं चलता.’ इसमें दिखाया गया है कि पारस और माहिरा की शादी होने जा रही है तभी पारस को पुलिस पकड़कर ले जाती है. पारस से बिछड़ने की तकलीफ में माहिरा अपनी जान गंवा देती हैं. और जब तक पारस जेल से बाहर आते हैं तब तक माहिरा की मौत हो जाती है. जब पारस माहिरा से मिलने उनकी कब्र पर जाते हैं तो उनकी रूह उनसे मुलाकात करती है.

होली के मौके पर आसिम रियाज और जैकलीन फर्नांडिस का गाना ‘मेरे अंगने में’ रिलीज हो चुका है. फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >