Panchayat 3 Trailer: देख रहा है बिनोद… प्रधान जी गुस्सा कर रहे हैं, पंचायत 3 का धमाकेदार ट्रेलर आउट

Panchayat 3 Trailer: पंचायत 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब अमेजन प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस सीजन में चुनावी बुखार देखने को मिलेगा. जिसमें अनलिमिटेड हंसी और रोमांस शामिल है.

Panchayat 3 Trailer: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत सीजन 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है. यह टीवीएफ की अब तक की सबसे सफल वेब सीरीज में से एक है. अभिषेक त्रिपाठी की भूमिका जीतेन्द्र कुमार ने निभाई है. कहानी यह है कि वह फुलेरा नामक गांव में सचिव की नौकरी करता है. पहले दो सीजन को सभी से खूब तारीफे मिली थी. यह उन विषयों पर केंद्रित था, जो ग्रामीण भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं. अब, मेकर्स ने फाइनली पंचायत 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर 17 मई को रिलीज होने वाला था, लेकिन मेकर्स ने इसे दो दिन पहले ही रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दे दिया.


पंचायत सीजन 3 का धमाकेदार ट्रेलर आउट
द वायरल फीवर की ओर से निर्मित, दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और चंदन कुमार द्वारा लिखित, पंचायत का नया सीजन फुलेरा-वासियों की अनलिमिटेड मस्ती को दिखाता है. ट्रेलर में रिटर्निंग स्टार कास्ट जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका को दिल और राजनीति में उलझते हुए देखा गया है.

Also Read-Panchayat 3 की रिलीज से पहले OTT पर देख डालें पहले 2 सीजन, फुलेरा गांव की यादें हो जाएंगी ताजा

Also Read- Panchayat 3 का नया पोस्टर हुआ जारी, मेकर्स खोज रहे फुलेरा गांव के लिए नया सच‍िव, आप भी भेज सकते हैं CV

Also Read- Panchayat 3 Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी जितेंद्र कुमार की पंचायत 3, नोट कर लें तारीख

फुलेरा गांव में ही रहेंगे जितेंद्र कुमार
दो मिनट से अधिक लंबे ट्रेलर की शुरुआत एक नए ‘सचिव’ से होती है, जो अपना परिचय ग्राम प्रधान से कराता है, जिसका किरदार रघुबीर यादव निभा रहे हैं. इससे पहले कि दर्शक जितेंद्र कुमार को ‘सचिव’ के रूप में न देखकर निराश हो जाएं, ट्रेलर से पता चलता है कि उनका ट्रांसफर स्थगित कर दिया गया है, और वह फुलेरा के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे.

चुनावी बुखार को दिखाता है पंचायत 3
हालांकि, अभिषेक त्रिपाठी फुलेरा गांव की स्थानीय राजनीति से दूर रहने की कोशिश करते हैं. इस बीच, ग्रामीण ‘प्रधान’ (मुखिया) के चुनाव की तैयारी होती हैं. मुकाबला मौजूदा प्रधान यादव और दुर्गेश कुमार के भूषण (बंराकस) के बीच है. जैसे ही वे ग्रामीणों को वोट देने के लिए मनाने का अभियान चलाते हैं, हमें देश में चल रहे चुनावी बुखार पर एक मजेदार मोड़ देखने को मिलता है. निर्माताओं के अनुसार, ‘पंचायत’ का नया सीजन पिछले दो सीजन से काफी मजेदार होने वाला है. दर्शकों को यह सीरीज 28 मई से प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी.

Also Read- Panchayat 3 Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी जितेंद्र कुमार की पंचायत 3, नोट कर लें तारीख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >