Panchayat 3 OTT Release Date: इस ओटीटी पर दस्तक देगी जितेंद्र कुमार की पंचायत 3, नोट कर लें डेट-टाइम

1 / 1
Panchayat 3 OTT Release Date: इस ओटीटी पर दस्तक देगी जितेंद्र कुमार की पंचायत 3, नोट कर लें डेट-टाइम
फुल स्क्रीन में देखें

Panchayat

Panchayat 3 OTT Release Date: जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 अपनी ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर 28 मई से स्ट्रीम होगी. ऐसे में एक बार फिर दर्शकों को फुलेरा गांव की चहल-पहल देखने को मिलेगी.

Panchayat 3 OTT Release Date: प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत 3 एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए वापस आ गई है. जीतू भैया अपने शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं.

अगर आपने भी पंचायत के दोनों सीजन खूब एंजॉय किए हैं और तीसरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो यहां जान लीजिए, इसे कब और कहां देख सकते हैं.

Also Read- Panchayat 3: नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है पंचायत 3 का धांसू ट्रेलर, इन दिन ओटीटी पर देगी दस्तक

पंचायत सीजन 3, 28 मई को को सुबह 12 बजे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. नए सीजन में कुल मिलाकर आठ एपिसोड हैं. प्रत्येक एपिसोड लगभग 35-45 मिनट लंबा होगा.

पिछले सीजन में, अभिषेक त्रिपाठी राजनीति में शामिल होने के कारण एक नए गांव फुलेरा में चले जाते हैं. तीसरे सीजन में अभिषेक ‘सचिव’ के रूप में फिर से लौटते हैं और मंजू देवी, बृज भूषण और उनकी पत्नी क्रांति देवी के साथ भिड़ते हैं.

Read Also- Panchayat 3 के रिलीज से पहले देखें जितेंद्र कुमार की ये 8 धांसू फिल्में- वेब सीरीज, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर

नए सीजन में दर्शकों को अभिषेक और रिंकी के बीच रोमांस भी देखने को मिलेगा. सीरीज में प्रधान के रूप में नीना गुप्ता और प्रधान पति के रूप में रघुबीर यादव भी शामिल हैं.

पंचायत सीजन 3 के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अभिषेक सर के ट्रांसफर के बाद फुलेरा में एक नया सचिव आ रहा है. हालांकि, प्रधान, विवेक और प्रह्लाद चाहते हैं कि पुराने सचिव उर्फ ​​अभिषेक सर अपना पद जारी रखें और उनका तबादला न हो, इस बार सत्ता संघर्ष के अलावा कुर्सी बचाने की जद्दोजहद देखने को मिलेगी.

Also Read- Panchayat 3 Trailer: देख रहा है बिनोद… प्रधान जी गुस्सा कर रहे हैं, पंचायत 3 का धमाकेदार ट्रेलर आउट

पंचायत सीजन 3‘ का प्रमोशन करते हुए निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि वह दो और सीजन पर काम कर रहे हैं. उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, हमने सीजन 4 के लिए स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी है.

Panchayat 3

उन्होंने कहा, हमारे लिए, आम तौर पर, दो सीजन के बीच कोई ब्रेक नहीं होता है. तीसरा सीजन खत्म हो चुका है और हमने शो के तीन से चार एपिसोड लिखे हैं. अभी तक हमने सीजन चार और पांच बनाने के बारे में सोचा है.

Also Read- Panchayat 3 को लेकर बोले चंदन राय- दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लायेगी विकास और खुशबू की नोक-झोंक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >