Lukkhe में ‘कसौटी जिंदगी की’ की प्रेरणा से मिलता है पलक तिवारी का किरदार, एक्ट्रेस ने किया रिवील

Lukkhe: पलक तिवारी अपनी नई सीरीज 'लुक्खे' के साथ OTT की दुनिया में कदम रख रही हैं. उन्होंने बताया कि कैसे उनका किरदार 'सनोबर' उनकी मां श्वेता तिवारी के मशहूर रोल 'प्रेरणा' से मिलता-जुलता है.

Lukkhe: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अब OTT की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं. उनकी नई सीरीज ‘लुक्खे’ आने वाली है, जिसे लेकर पलक काफी एक्साइटेड हैं. खास बात यह है कि इस सीरीज में उनका किरदार कहीं न कहीं उनकी मां के आइकॉनिक रोल ‘प्रेरणा’ की याद दिलाता है. पलक ने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि अपनी मां को दिया गया एक खास तोहफा है. आइए बताते हैं पलक तिवारी ने इस बारे में और क्या कुछ कहा.

मां के किस मशहूर रोल से है कनेक्शन?

पलक ने बताया कि इस सीरीज में उनके किरदार का नाम ‘सनोबर’ है. सनोबर एक ऐसी लड़की है जो बहुत इमोशनल है और अपने दिल की बात तुरंत कह देती है. पलक का कहना है कि सनोबर बिल्कुल वैसी ही है जैसा उनकी मां का मशहूर किरदार ‘प्रेरणा’ (कसौटी जिंदगी की) था. पलक ने कहा, “एक तरह से सनोबर, प्रेरणा की ही बेटी लगती है क्योंकि दोनों बहुत इमोशनल हैं.”

श्वेता तिवारी ने दी कौन सी खास सलाह?

श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी को एक्टिंग के लिए एक बहुत बढ़िया मंत्र दिया है. उन्होंने पलक से कहा, “हर सीन में खुद को ‘हीरो’ बनाने की कोशिश मत करो.” इसका मतलब ये है कि कभी-कभी दूसरे एक्टर को भी चमकने का मौका देना चाहिए, तभी पूरा सीन अच्छा बनता है. श्वेता ने पलक को ये भी सिखाया कि अगर आप अपनी एक्टिंग से दर्शकों को रुला सकती हैं, तो समझो आप एक अच्छी एक्टर बन गईं.

सीरीज में और कौन-कौन है?

‘लुक्खे’ एक बड़ी सीरीज होने वाली है. इसमें पलक तिवारी के साथ राशी खन्ना, मशहूर सिंगर किंग, लक्षवीर सिंह सरन और शिवांकित सिंह परिहार जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

कब और कहां देख सकते हैं?

अगर आप पलक तिवारी और किंग की इस सीरीज को देखना चाहते हैं, तो ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. यह सीरीज 8 मई को अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होने जा रही है. तब तक यहां देखें ट्रेलर-

यह भी पढ़ें: ‘अरे यार, ये नहीं’ रणवीर को देखते ही क्यों उतर गया समय रैना का चेहरा? Kapil Show का मजेदार प्रोमो आउट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >