क्या सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को डेट कर रही पलक तिवारी, मां श्वेता तिवारी बोलीं- ‘हर लड़के के साथ…’

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस है. पलक की तसवीरों पर फैंस अपना दिल हार जाते हैं. स्टारकिड अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती है. पलक की मां श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी के डेटिंग को लेकर बात की.

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है. पलक अपनी मां की तरह ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में लगी हुई है. स्टारकिड अपने डेटिंग को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही है. खबरें है कि वो सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही है. अक्सर दोनों साथ में पार्टी या किसी फंक्शन में दिख जाते हैं. हालांकि दोनों ने इस मामले पर अभी तक कुछ कहा नहीं है. अब श्वेता ने अपनी बेटी के डेटिंग को लेकर बात की.

पलक तिवारी किसे कर रही डेट

फैंस जानना चाहते हैं कि क्या सच में इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसपर गलाटा इंडिया संग बात करते हुए पलक की मां श्वेता तिवारी ने कहा, पलक अभी स्ट्रांग है और कल कोई कमेंट करता है या आर्टिकल उसके आत्मविश्वास को हिला सकता है. कभी-कभी चीजें बहुत क्रूर हो जाती है, जैसे उसका किसी हर दूसरे लड़के के साथ अफेयर है. मुझे भी नहीं पता कि वो ये सब कब तक बर्दाश्त करेगी.

Also Read- पलक तिवारी और इब्राहिम अली ने सरेआम किया लिप-लॉक! यूजर ने किया दावा, डेटिंग रूमर्�� को मिली हवा

Also Read- Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan की एक्ट्रेस पलक तिवारी ने सलमान खान की तारीफ की, बोली- मैं ना तो स्टार किड हूं और…

श्वेता तिवारी ने कही ये बात

श्वेता तिवारी ने आगे कहा, पहले उसे बुरा लगता था, लेकिन अब वो जानती है कि और कई सारे लोग है जो उसकी तरह बनना चाहते है उसकी तरह दिखना चाहते हैं. उसे पता है उसने अपनी लाइफ में बहुत कुछ हासिल किया है और वो ही अपने कड़ी मेहनत से. गौरतलब है कि पलक तिवारी, श्वेता और राजा चौधरी की बेटी है. राजा और श्वेता ने साल 2007 में तलाक ले लिया था. उसके बाद श्वेता ने एक्टर अभिनव कोहली संग शादी रचाई, लेकिन ये शादी भी नहीं चली. दोनों ने तलाक ले लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >