OTT: देखें लोकप्रिय किताबों पर बनी ये 10 बेहतरीन फिल्में - वेब सीरीज, जानें लिस्ट में क्या-क्या है शामिल

OTT: ऐसी कई फिल्में और वेब सीरीज है, जिसकी कहानी पॉपुलर किताबों पर आधारित है. इन फिल्मों को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला है. आज आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.

OTT: आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ वेब सीरीज के बारे में जो आपको आपके मनपसंद नॉवल की याद दिला देगी. जिसकी कहानी पॉपुलर किताबों पर आधारित है.

ए सूटेबल ब्वॉय को मीरा नायर और शिमित अमीन ने मिलकर निर्देशित किया है. यह सीरीज विक्रम सेठ के 1993 के इसी नाम के किताब पर बेस्ड है. इस सीरीज में तब्बू और ईशान खट्टर लीड रोल में नजर आ रहे है. आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

बार्ड ऑफ ब्लड एक एक्शन सीरीज है. इस सीरीज की कहानी बिलाल सिद्दीकी के इसी नाम के 2015 आए जासूसी किताब पर बेस्ड है. इसमें इमरान हाशमी, कीर्ति कुल्हारी और शोभिता धूलिपाला लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

द एम्पायर लेखक एलेक्स रदरफोर्ड के नॉवल एंपायर ऑफ द मुगल पर बेस्ड सीरीज है. इस सीरीज में शबाना आजमी, कुणाल कपूर, दृष्टि धामी और डिनो मोरिया लीड रोल में नजर आ रहे है. इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

ग्रहण की कहानी सत्य व्यास की नॉवल 84 पर बेस्ड है. इसमें दो अलग-अलग समय की कहानियां दिखाई गई है, जो एक दूसरे से जुड़ी हुई है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

लैला की कहानी जॉर्ज ऑरवेल के नॉवल द हैडमेड्स टेल पर बेस्ड है. सीरीज में हुमा कुरैशी और सिद्धर्थ लीड रोल में नजर आ रहे है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

सेक्रेड गेम्स की कहानी विक्रम चंद्रा की इसी नाम की नॉवल पर बेस्ड है. इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आ रहे है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

द नाइट मैनेजर की कहानी जॉन ले कैरे की फेमस नॉवल ‘द नाइट मैनेजर’ पर बेस्ड है. अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला इस सीरीज में साथ में नजर आ रहे है. इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

डियर इश्क वेब सीरीज की कहानी रविंदर सिंह की किताब राइट मी अ लव स्टोरी पर बेस्ड है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

मैरिड वुमन की कहानी मंजू कपूर के इसी नाम की नॉवल पर बेस्ड है. इस सीरीज में रिध्दि डोगरा और मोनिका डोगरा लीड रोल में है. आप इसे जी5 पर देख सकते है.

स्कूप वेब सीरीज क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा की नॉवल बिहाइंड बार्स इन बायकुला: माई डेज इन प्रिजन पर बेस्ड है. इस सीरीज की कहानी सच्ची घटनाओं पर है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Family OTT Shows: फैमिली के साथ इन 3 शानदार वेब सीरीज को देखने के लिए हो जाए तैयार, चेक करें आपने कौन सी नहीं देखी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >