Friday OTT Releases: इस शुक्रवार OTT पर लगने वाली है एंटरटेनमेंट की क्लास, मिस मत करिए ये 8 नई रिलीज

वीकेंड को एंटरटेनिंग बनाने के लिए Netflix, ZEE5 और JioHotstar इस शुक्रवार 8 नई फिल्में और सीरीज लेकर आ रहे हैं. यहां जानिए कौन-सी रिलीज आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए.

OTT Releases This Friday: इस शुक्रवार OTT पर बिंज-वॉच करने वालों की मौज होने वाली है. Netflix, ZEE5 और JioHotstar पर एक साथ कई बड़ी रिलीज दस्तक दे रही हैं. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि इस वीकेंड क्या देखें, तो पहले इस लिस्ट पर एक नजर डाल लीजिए.

Main Vaapas Aaunga

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'मैं वापस आऊंगा' एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना नजर आएंगे. कहानी 1947 के बंटवारे और एक अधूरी प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है.

OTT: Netflix

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

Operation Safed Sagar

अगर आपको सेना और देशभक्ति पर बनी कहानियां पसंद हैं, तो 'ऑपरेशन सफेद सागर: द हाईएस्ट एयर फाॅर्स मिशन' देख सकते हैं. यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के मिशन से प्रेरित है. इसमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल और दिया मिर्जा अहम किरदारों में हैं.

OTT: Netflix

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

The Super Mario Galaxy Movie

अगर आप परिवार या बच्चों के साथ कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो 'द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' अच्छा ऑप्शन है. इस बार मारियो और लुइगी पूरी गैलेक्सी में एक नए मिशन पर निकलते हैं, जहां उन्हें प्रिंसेस रोजालिना को बचाना होता है.

OTT: JioHotstar

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

Lenin

तेलुगु फिल्म 'लेनिन' एक ऐसे युवक की कहानी है, जो कई साल बाद अपने गांव लौटता है. गांव में फैले भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ वह लड़ाई शुरू करता है. फिल्म में अखिल अक्किनेनी और श्रीलीला मुख्य भूमिका में हैं.

OTT: ZEE5

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

Our Sticky Love

कोरियन ड्रामा पसंद करने वालों के लिए 'आवर स्टिकी लव' इस हफ्ते की बड़ी रिलीज है. कहानी एक महिला सरकारी वकील की है, जिसकी याददाश्त चली जाती है. उसे बचाने के लिए एक पूर्व बॉक्सर उसका नकली बॉयफ्रेंड बन जाता है. यहीं से दोनों की कहानी नया मोड़ लेती है.

OTT: Netflix

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

Death Inc. Season 4

स्पेनिश डार्क कॉमेडी 'डेथ आईएनसी.' अपने चौथे और आखिरी सीजन के साथ लौट रही है. इस बार परिवार के बिजनेस को लेकर जबरदस्त लड़ाई और कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

OTT: Netflix

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

Tumbadchi Manjula

अगर आपको हॉरर-कॉमेडी पसंद है, तो 'तुम्बाडची मंजुला' आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए. एक छोटा सा मजाक पूरे गांव में भूत की अफवाह फैला देता है, जिसके बाद कई मजेदार घटनाएं होती हैं.

OTT: ZEE5

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

The Last House

'द लास्ट हाउस' एक साइंस-फिक्शन हॉरर थ्रिलर है. इसमें एक परिवार अचानक अपने ही घर में फंस जाता है और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिलता. इसके बाद शुरू होती है एक रहस्यमयी और डरावनी कहानी.

OTT: Netflix

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

ये भी पढ़ें: इतने बड़े स्टार, फिर भी Instagram पर नहीं... जानिए क्यों सोशल मीडिया से दूर हैं ये बॉलीवुड सितारे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >