Oscars Award में नाटू-नाटू गाने पर परफॉर्म करना चाहते हैं रामचरण, बोले- दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए...

अभिनेता राम चरण ने साझा किया कि वह अगले महीने होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड में आरआरआर के गाने नाटू-नाटू गाने पर परफॉर्म करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कोरियोग्राफी मुश्किल है, लेकिन समारोह में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए हुकस्टेप तो कर ही सकते हैं.

साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती हैं. अब एक्टर ने खुलासा किया कि वह 12 मार्च, 2023 को होने वाले ऑस्कर समारोह में आरआरआर के मशहूर गाने नाटू-नाटू पर डांस करना पसंद करेंगे. बता दें कि एमएम केरावनी द्वारा रचित और चंद्रबोस द्वारा लिखित तेलुगु गीत 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए नामांकित है. इसे रिहाना, लेडी गागा और गीतकार डायने वॉरेन के गानों के साथ नामांकित किया गया है.

ऑस्कर में नाटू-नाटू गाना है नॉमिनेटेड

अकादमी ने हाल ही में अनाउंस किया था कि रिहाना अपने ऑस्कर-नामांकित गीत लिफ्ट मी अप फ्रॉम ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर का प्रदर्शन करेंगी. बाद में ये भी साझा किया गया था कि सोफिया कार्सन फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के दूसरे नामांकित गीत अपलॉज के प्रदर्शन के लिए डायने के साथ शामिल होंगी. अकादमी के सीईओ बिल क्रेमर ने बेस्ट इन शो पॉडकास्ट पर कहा था कि वह यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि सर्वश्रेष्ठ मूल गीत कलाकार लाइव अवार्ड शो के दौरान मंच पर हों.

नाटू-नाटू गाने पर डांस करना चाहते हैं रामचरण

सिनेप्रेमी सोशल प्लेटफॉर्म लेटरबॉक्स से बात करते हुए, अब रामचरण ने कहा, “हम कहीं भी ‘नाटू नाटू’ गाने पर परफॉर्म करना पसंद करेंगे, जहां हमारी सराहना की जा रही है, लेकिन हर जगह हमें प्रदर्शन करने के लिए जगह नहीं मिलती है, लेकिन अगर हम ऑस्कर में हैं और एक अनुरोध है, और समय है, तो क्यों नहीं? हम अपने दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, जिन्होंने हमें इतना कुछ दिया है. मंच पर पूरा स्टेप्स करना मुश्किल होगा, क्योंकि इसमें बहुत एनर्जी लगती है, लेकिन हुकस्टेप तो कर ही सकते हैं.”

यहां शूट किया गया था सॉन्ग

एसएसएस राजामौली निर्देशित फिल्म में राम और जूनियर एनटीआर अपने शानदार प्रदर्शन के साथ वर्ल्डवाइड फेमस हो गए हैं. इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 1100 करोड़ कमाए और भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे सफल फिल्म बन गई है, इस समय सभी की निगाहें ऑस्कर पर हैं, क्योंकि फिल्म के सॉन्ग नाटू-नाटू को नॉमिनेट किया गया है. इस गाने ने पहले ही 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीत चुका है. प्रेम रक्षित द्वारा कोरियोग्राफ किया गया, गीत यूक्रेन में कीव में मरिंस्की पैलेस में फिल्माया गया था.

Also Read: Oscar Nominations 2023: RRR ने रचा इतिहास, ‘नाटू-नाटू’ गाना ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नामांकित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >