इब्राहिम अली खान का हाथ थाम पार्टी में पहुंची काजोल की बेटी न्यासा देवगन, फैंस बोले- क्या दोनों डेट कर…

काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्टारकिड को इब्राहिम अली खान का हाथ थाम पार्टी में जाते देखा जा सकता है.

अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन ने भले ही अबतक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया हो, बावजूद इसके स्टारकिड अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही में न्यासा देवगन को एक पार्टी में स्पॉट किया गया. हालांकि स्टारकिड यहां अकेली नहीं आई थी, उन्हें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का हाथ थाम पार्टी में एंट्री लेते देखा गया. दोनों एक साथ घर भी गए. न्यासा और इब्राहिम का ये वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

न्यासा और इब्राहिम एक साथ हुए स्पॉट

वीडियो में न्यासा देवगन को पिंक कलर के डीप नेक ड्रेस में स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस इस लुक में काफी हॉट लग रही थी. वहीं इब्राहिम ब्लैक जैकेट में डैसिंग लग रहे थे. उन्होंने फेस पर मास्क लगा रखा था. दोनों स्टारकिड कार में एक साथ बैठे थे और चारो ओर पैपराजी ने उन्हें घेर लिया था. जिसके बाद इब्राहिम उन्हें अंदर ले गए. बता दें कि न्यासा और इब्राहिम, दोनों ने ही करण जौहर की आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है. ये दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के फोटोज पर कमेंट करते हैं.

Also Read: शिव-साजिद की लड़ाई हो या फिर अब्दु-प्रियंका की दोस्ती, बिग बॉस के घर में आने वाला है ये बड़ा ट्विस्ट

काजोल ने बेटी को लेकर कही थी ये बात

काजोल ने प्रभात खबर से बात करते हुए कहा था कि न्यासा छोटी सी उम्र से ही काफी समझदार है. मैं अभी भी टॉमब्वॉय हूं, लेकिन वह इसके बिल्कुल विपरीत है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने उसे ऐसे ही पाला है. हमने उसे पैपराजी और मीडिया से छोटी उम्र में ही रूबरू कराया. हम उसे कहते रहते हैं कि जब वह कार से बाहर निकलें, तो कपड़ों को ठीक करके निकले. उसे अपने कपड़ों पर पूरा ध्यान होना चाहिए. बता दें कि न्यासा देवगन अब काफी ग्लैमरस हो गई है. न्यासा बीते कुछ सालों में काफी बदल गई हैं. अपने ट्रांसफोर्मेशन को लेकर काफी समय से वो चर्चा में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >