Nikki Tamboli Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की फर्स्ट रनरअप, जानें नेटवर्थ

Nikki Tamboli Net Worth: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अपने अपने फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो निक्की तंबोली रियालिटी शो की फर्स्ट रनरअप बनी है. आइये एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस की नेटवर्थ पर.

Nikki Tamboli Net Worth: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. रियालिटी शो अब अपने फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौरव खन्ना ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है. वहीं निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश पहले और दूसरे रनरअप के तौर पर उभरे हैं. पूरे सीजन में निक्की ने अपनी कुकिंग स्कील से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. आइये एक नजर डालते हैं उनके नेटवर्थ पर.

कितने करोड़ की मालकिन हैं निक्की तंबोली

कोईमोई के रिपोर्ट के मुताबिक निक्की तंबोली की कुल संपत्ति 12 करोड़ रुपए होने का अनुमान है. निक्की बिग बॉस 5 मराठी में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली कंटेस्टेंट थीं और उन्हें हर हफ्ते 3.75 लाख रुपए फीस के तौर पर लेती थी. अब वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में खूब पैसे कमा रही हैं और हर हफ़्ते 1.5 लाख रुपए लेती हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

निक्की तंबोली को इन शोज से मिली पॉपुलैरिटी

हिंदी अभिनेत्री, मॉडल, डांसर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निक्की तंबोली ने बिग बॉस 14 और कलर्स टीवी के खतरों के खिलाड़ी 11 में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. एक्ट्रेस का जन्म 21 अगस्त 1996 को औरंगाबाद, महाराष्ट्र में हुआ था. उनकी मां प्रमिला बोडखे एक गृहिणी हैं और पिता दिगंबर तंबोली एक बिजनेसमैंन हैं. उन्होंने औरंगाबाद के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की. बाद में, मुंबई के किशनचंद चेलाराम कॉलेज से ग्रेजुएशन होने के बाद, निक्की ने मुंबई में एक्टिंग का कोर्स किया.

इन शोज में भी भाग ले चुकी हैं निक्की तंबोली

रियलिटी शो के अलावा, निक्की ने टी-सीरीज, सारेगामा और देसी म्यूजिक फैक्टरी जैसे चैनलों के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. साल 2022 में, उन्हें कलर्स टीवी के गेम शो ‘द खतरा खतरा’ में देखा गया था, जिसे भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने होस्ट किया था. फिलहाल, वह बिग बॉस मराठी शो में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >