New OTT Release: अमेजन प्राइम वीडियो पर धमाल मचाएंगी ये अपकमिंग वेब सीरीज और फिल्में, लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

1 / 1
New OTT Release: अमेजन प्राइम वीडियो पर धमाल मचाएंगी ये अपकमिंग वेब सीरीज और फिल्में, लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का
फुल स्क्रीन में देखें

New OTT Release: अमेजन प्राइम वीडियो पर धमाल मचाएंगी ये अपकमिंग वेब सीरीज और फिल्में, लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

New OTT Release: अमेजन प्राइम वीडियो पर नयी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. चाहे वो सारा अली खान की ए वतन मेरे वतन हो या फिर बिग गर्ल्स डोंट क्राई हो. इनके रिलीज डेट की जानकारी सामने आई है.

द बॉयज 4 जल्द ही अपने चौथे सीजन के साथ वापस आ रहा है. यह वेब सीरीज एक हिट सीरीज है. इसका पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ था. दूसरा 2020 में और तीसरा 2022 में आया था. इसका चौथा सीजन 13 जून के अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रहा है.

फालआउट जल्द ही रिलीज होने वाली है. यह एक साइंस फिक्शन है. इसकी कहानी की अगर बात करें तो इसमें न्यूक्लियर तबाही के 200 साल बाद की घटनाओं को दिखाया जाएगा. आप इसे 11 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ऐ वतन मेरे वतन में सारा अली खान और इमरान हाशमी लीड रोल में है. यह उषा मेहता के जीवनी पर बेस्ड फिल्म है, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ने के लिए अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन की शुरुआत की थी. ये 21 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

रोड हाउस एक हॉलीवुड फिल्म है. इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड में रिलीज किया जाएगा. यह एक्शन फिल्म है. आप इसे 21 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे. जेक गेलेनहॉल, डैनियेल मेलकियो, बिली मैगनुसेन और जेसिका विलियम्स इसमे साथ में नजर आ रहे है.

फ्रिडा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है. इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म की कहानी फ्रिडा कहलो की जीवन पर बेस्ड है. इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को आप 14 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे.

द आइडिया ऑफ यू एक रोमांटिक फिल्म है. यह फिल्म राबिन ली के नॉवल पर बेस्ड है. इस फिल्म को आप 2 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे.

बिग गर्ल्स डोंट क्राई जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रही है. इसकी कहानी 7 लड़कियों के ग्रुप की कहानी है. आप इसे 14 मार्च को अमेजन प्राइम पर देख पाएंगे.

Family OTT Shows: फैमिली के साथ इन 3 शानदार वेब सीरीज को देखने के लिए हो जाए तैयार, चेक करें आपने कौन सी नहीं देखी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >