फाल्गुनी पाठक से तीखी बहस के बीच नेहा कक्कड़ ने शेयर की ग्लैमरस तसवीरें, कैप्शन में लिखी ये लाइन

1 / 1
फाल्गुनी पाठक से तीखी बहस के बीच नेहा कक्कड़ ने शेयर की ग्लैमरस तसवीरें, कैप्शन में लिखी ये लाइन
फुल स्क्रीन में देखें

फाल्गुनी पाठक से तीखी बहस के बीच नेहा कक्कड़ ने शेयर की ग्लैमरस तसवीरें, कैप्शन में लिखी ये लाइन

नेहा कक्कड़ का हाल ही में नया गाना ‘ओ सजना’ रिलीज हुआ है. सॉन्ग रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में है. इस सॉन्ग को लेकर सिंगर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच नेहा ने अपनी तसवीरें शेयर की है.

नेहा कक्कड़ ने अपनी लेटेस्ट तसवीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. तसवीरों में वो ब्लैक स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही है. उन्होंने बालों को सेमी कर्ल किया हुआ है और रेड लिपस्टिक लगाई हुई है.

नेहा कक्कड़ ने तसवीरों के साथ कैप्शन में लिखा, मैंने पायल है छनकाई. हाल ही में नेहा का नया गाना ‘ओ सजना’ रिलीज हुआ है. सॉन्ग रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में है. इस सॉन्ग को लेकर सिंगर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

‘ओ सजना’ गाना मैंने पायल है छनकाई’ का रीमिक्स वर्जन है, जिसे असली में फाल्गुनी पाठक ने गाया था. फाल्गुनी को भी ये पसन्द नहीं आया था और उन्होंने इसपर अपना रिएक्शन दिया था. मुझे तीन-चार दिन पहले रीमिक्स किए गए वर्जन के बारे में पता चला. मुझे अच्छा नहीं लगा. मैं ऐसी थी जैसे मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी, ऐसा हो गया था.

फाल्गुनी पाठक के रिएक्शन के बाद नेहा ने बिना नाम लिए इंस्टा पर लिखा, अगर इस तरह से बात करना, मेरे बारे में ऐसी बुरी बातें कहना, मुझे गाली देना. उन्हें अच्छा लगता है और अगर उन्हें लगता है कि यह मेरा दिन बर्बाद कर देगा. उन लोगों के लिए जो मुझे खुश और सफल देखकर बहुत दुखी हैं. मुझे उनके लिए खेद है. बेचारे.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो नेहा अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ अक्सर रोमांटिक तसवीरें शेयर करती रहती है. रोहन अपनी पत्नी के हर पोस्ट पर कमेंट करने से पीछे नहीं हटते.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >