Bigg Boss OTT : नेहा भसीन और प्रतीक के बीच हुई हाथापाई, यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

बिग बॉस ओटीटी में एक बार फिर से दर्शकों को मसाला देखने को मिलेगा. वूट की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन के बीच हाथापाई देखने को मिल रही है. हालांकि इसे दोनों की 'क्यूट फाइट' बताया जा रहा है.

बिग बॉस में लड़ाई-झगड़ा न हो, तब तक लोगों को मसाला नहीं मिलता है. ऐसे में बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में अब नेहा भसीन और प्रतीक आपस में भिड़ गए हैं. देखते ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे पर पर्सनल कॉमेंट करते दिखें.

दोनों की इस लड़ाई में न सिर्फ धक्का मुक्की और हाथापाई हुई, बल्कि इन दोनों ने बिग बॉस के घर की प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया है. दोनों की इस फाइट को देख यूजर्स अलग-अलग रिएकशन दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CTwAj3ahn0m/?utm_source=ig_web_copy_link

बिग बॉस में हुई इस लड़ाई का वीडियो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) प्रसारित करने वाले वूट एप ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर जारी किया है. वूट ने इसे कैप्शन दिया है, ओह तेरी बिगबॉस ओटीटी के घर में इतना प्यारा झगड़ा! क्या आप को भी ये लगते हैं प्यारे?.

Also Read: ‘दो घूंट पर निया शर्मा के ठुमके ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, सीटी मारते दिखे फैंस

वूट एप (Voot App) की ओर से डाले गए वीडियो में नेहा ओर प्रतीक एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों जमीन पर एक दूसरे के साथ फिजकल फाइट कर रहे हैं, जिसे देख निशांत हैरान हैं.

इस वीडियो को देख फैंस भी कई तरह की प्रतिक्रियां दे रहे हैं. कई लोगों को यह फाइट अच्छी लग रही है, तो कई इसे TRP स्टंट बता रहे हैं. कई लोगों ने इस पर गुस्सा भी जाहिर किया है.

बता दें कि पहले भी बिग बॉस ओटीटी में टास्क के दौरान कई लड़ाई हो रही है. पिछले दिनों नेहा भसीन और मिलिंद गाबा का भी झगड़ा हुआ था. टास्क के दौरान मिलिंद ने नेहा को सही से ड्रॉ करने के लिए कहा और इसी बात पर नेहा, मिलिंद पर भड़क गईं. जिसके बाद यह काफी सुर्खियों में बना हुआ था.

Also Read: सुहाना खान न्यूयॉर्क में यूं एंजॉय करती दिखीं संडे, ओवरसाइज शर्ट में दिखा ग्लैमरस अंदाज

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >