Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding Date: नागा चैतन्य इस दिन शोभिता संग लेगे सात फेरे, वेडिंग कार्ड वायरल

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding Date: साउथ स्टार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. कपल 4 दिसंबर को एक दूजे संग सात फेर लेंगे.

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding Date: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने कुछ महीने पहले एक प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे संग सगाई की थी. कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई. जिसमें उन्हें पूरे परिवार के साथ स्पॉट किया गया. फैंस कपल की शादी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हर कोई जानना चाहता है कि शोभिता और नागा किस दिन सात फेरे लेंगे. ऐसे में अब उनका वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

इस दिन सात फेरे लेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला

वायरल हो रहे शादी के कार्ड के अनुसार, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को सात फेरे लेंगे. हालांकि, वेडिंग कहां होगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है. कार्ड के साथ एक बांस की टोकरी भी दिखाई दे रही है. जिसमें व्हाइट फूल, एक कपड़ा, खाने के पैकेट और बहुत कुछ शामिल हैं. एक्स पर लीक हुई पोस्ट में लिखा था, “चैतन्य और शोभिता का शादी का निमंत्रण.”

वेडिंग कार्ड में क्या लिखा है

वेडिंग कार्ड में लिखा है, “हमें धुलिपाला वेणुगोपाल राव और संथा कामाक्षी की बड़ी बेटी शोभिता और अक्किनेनी नागार्जुन और अमला श्री शरथ विजयराघवन, लक्ष्मी के बड़े बेटे नागा चैतन्य की शादी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.” शादी का उत्सव अक्टूबर में शुरू हुआ. शोभिता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्हें पीच गोल्डन सिल्क साड़ी में स्पॉट किया गया. उनके आसपास फैमिली के कई लोग भी थे. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “गोधुमा रायी पसुपु दंचतम और फंक्शन शुरू होता है.”

नागार्जुन ने ऐसे अनाउंस की थी नागा और शोभिता की सगाई

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की अनाउंसमेंट करते हुए, नागार्जुन ने एक्स पर लिखा, “हमें अपने बेटे नागा की शोभिता से सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर हुई!! खुशी जोड़े को बधाई! उनके जीवन भर प्यार और खुशियों की कामना करता हूं. भगवान भला करें! 8.8.8 अनंत प्रेम की शुरुआत.”

Also Read- Samantha Ruth Prabhu: ‘मैं हमेशा से मां बनना…’, नागा चैतन्य से तलाक के 3 साल बाद मदरहुड पर बोलीं सामंथा

Also Read- नागा चैतन्य की दूसरी सगाई के बाद एक्स वाइफ का छलका दर्द, बोली- एक साथी को ज्यादा ट्राई…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >