Hina Khan Photo : हिना खान (Hina Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हिना की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और वो अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अपने फोटो और वीडियो शेयर कर हिना खान हमेशा ही सोशल मीडिया धमाल मचा देती हैं. उनकी तसवीर पर फैंस भी जमकर कमेंट करते है. हाल ही नागिन एक्ट्रेस ने अपनी बेहद खूबसूरत तसवीरें शेयर की है.
हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तसवीर शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही है. ब्राउन कलर के ड्रेस में हिना का लुक देखने लायक है. नागिन एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक फैंस का दिल चुरा रहा है. वहीं इस पर मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CFsD5feph3L/
एक यूजर ने लिखा, ‘क्वीन’. एक और यूजर ने लिखा, ‘उफ तेरी अदा कातिलाना’. एक ने लिखा, ‘तुम्हारी खूबसूरती की तारीफ क्या करें जिस आईने में तुम शक्ल देख लेती होगी वो आईना पूरे दिन झूमता होगा’. वहीं कई यूजर्स कमेंट कर लिखा कि वो उनका बिग बॉस में इंतजार कर रहे है. बता दें कि हिना ने 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थीं.
इससे पहले हिना खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था,’ खुशरंग हिना का एक और रंग… सादगी.’ हिना पीच कलर के स्टाइलिश सूट में बेहद खूबसूरत लग रही है. उन्होंने मैचिंग दुपट्टे से अपने लुक को कंप्लीट किया है. उन्होंने कानों में व्हाइट टोपेज चैन ईयर कफ इयररिंग्स पहना है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.
https://www.instagram.com/p/CFoj_6upqWd/
कुछ समय पहले ही हिना टाइम्स टॉप 20 मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.
