Surbhi Chandna Bold Photo : ‘नागिन’ एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) अपनी तसवीरों की वजह से लगातार सुर्खियों में रहती हैं. इनदिनों वह एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरियल ‘नागिन 5’ (Naagin 5) में नजर आ रही हैं. सुरभि सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव हैं. अब सुरभि चंदना की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जो लोगों को दीवाना बना रही है. उनका दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
सुरभि चंदना इस तसवीर में ऑफ शोल्डर रेड गाउन में नजर आ रही हैं. उन्होंने बालों का बन बनाया है. उन्होंने रेड कलर के डार्क लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया है. एक्ट्रेस बेहद बोल्ड और खूबसूरत दिख रही हैं. उन्होंने कैप्शन भी शानदार लिखा है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. उन्होंने स्टाइलिश ब्रेसलेट से अपने लुक को कंप्लीट किया है. उनकी इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/BiWeynNHD3V/
एक यूजर ने लिखा, ‘ सुरभि चंदना आप बेबी डॉल है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ खूबसूरत लड़की.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आपकी आंखें बेहद खूबसूरत हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ रेड हॉट.’ एक और यूजर ने लिखा,’ इस धरती की सबसे खूबसूरत लड़की.’ एक और यूजर ने लिखा,’ परफेक्ट गर्ल इन द मॉर्निंग.’ उनकी इन तसवीरों पर फैंस दिल और आग वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/BiQcBFmHN6y/
https://www.instagram.com/p/CIXpQwZnUVI/
हाल ही में नागिन शो का हिस्सा बनने को लेकर प्रभात खबर से खास बातचीत में सुरभि चंदना ने कहा था,’ सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी. मुझे फ़ोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं. मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूँगी. वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद नागिन मेरी किस्मत में था. मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फ़ोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है कहानी भी अलग होगी. आप फिट बैठोगे.
गौरतलब है कि ‘इश्कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.
