Naagin 7: टीवी की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’ इस समय एक तकनीकी गलती की वजह से सुर्खियों में है. प्रियंका चाहर चौधरी के लीड रोल वाले इस शो के लटेस्ट एपिसोड में एक ऐसा सीन टेलीकास्ट हो गया, जिसे देखकर दर्शक दंग रह गए. एडिटिंग टीम की इस बड़ी चूक की वजह से अब सोशल मीडिया पर शो को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अब इस पर एकता कपूर और एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपना जवाब दिया है.
बिना एडिट के दिखा ब्लू स्क्रीन वाला एक्शन सीन
दरअसल, रविवार को दिखाए गए एपिसोड में एक एक्शन सीन के दौरान मेकर्स बैकग्राउंड से ब्लू स्क्रीन (क्रोमा) हटाना ही भूल गए. सीन में अहाना यानी प्रियंका चाहर चौधरी दुश्मनों से लड़ती दिख रही हैं, लेकिन उनके पीछे कोई सीनरी नहीं बल्कि शूटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाला नीला पर्दा साफ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, वीडियो में वे तार भी दिख रहे हैं जिनकी मदद से एक्ट्रेस को हवा में लटकाया गया था.
ट्रोलिंग के बाद एकता कपूर ने दिया जवाब
इस गलती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने प्रोडक्शन की क्वालिटी पर सवाल उठाना शुरू कर दिया. इस पर एकता कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक यूजर के पोस्ट को शेयर किया, जिसमें लिखा था कि नागिन का ब्लू स्क्रीन मिस्टेक देखकर एकता मैम थाईलैंड से सीधे ऑफिस गईं. इस पर एकता ने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘बिल्कुल.’
प्रियंका चाहर चौधरी ने इसे बताया ह्यूमन एरर
शो की मुख्य एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने भी इस मामले पर खुलकर बात की. उन्होंने हंसते हुए कहा कि हमने भी वह सीन देखा और आपने भी देखा. प्रियंका ने इसे ‘ह्यूमन एरर’ यानी एक इंसानी गलती बताया. उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि इस पर काम किया जा रहा है ताकि आगे से ऐसी गलती दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि कभी-कभी काम के दौरान ऐसी छोटी-मोटी चीजें हो जाती हैं.
प्रेम बना सबसे बड़ा दुश्मन, अनुपमा को बर्बाद करने की दी धमकी
