Moving in With Malaika: अरबाज खान से क्यों अलग हुई मलाइका अरोड़ा? शो में खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

मलाइका अरोड़ा का शो मूविंग इन विद मलाइका खबरों में बना हुआ है. पहले एपिसोड में एक्ट्रेस ने अरबाज खान संग अपने रिश्ते को लेकर बात की. साथ ही बताया कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था और उन्होंने जब अपनी आंखें खोली थी, तब वहां अरबाज मौजूद थे.

Moving in With Malaika: मलाइका अरोड़ा अपने नये शो मूविंग इन विद मलाइका (Moving in With Malaika) को लेकर लाइमलाइट में है. शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है और इसमें एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की. पहले एपिसोड में मलाइका ने एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ लवस्टोरी के बारे में बताया.

मूविंग इन विद मलाइका का पहला एपिसोड

मूविंग इन विद मलाइका के पहले एपिसोड में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान को लेकर बात की. कोरियोग्राफर फराह खान के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि, मैंने ही अरबाज को प्रपोज किया था. कोई नहीं जानता. अरबाज ने मुझे प्रपोज नहीं किया था. यह दूसरा तरीका था. मैंने कहा, मैं शादी करना चाहता हूं. क्या आप तैयार हैं? बड़े ही प्यार से अरबाज ने मुझसे कहा, ‘तुम दिन और जगह चुन लो.

https://www.instagram.com/p/ClymqHyK98S/?hl=en
अरबाज संग शादी को लेकर ये बोली एक्ट्रेस

मलाइका ने अपनी शादी को लेकर कहा कि, मैं बहुत छोटी थी. मैं भी बदल गई. मैं जीवन में अलग चीजें चाहती थी और मुझे लगता है कि वास्तव में आज हम बेहतर लोग है. एक्ट्रेस ने बताया कि दबंग की रिलीज तक उनके बीच चीजें ठीक थीं, लेकिन इसके बाद वे बहुत चिड़चिड़े हो गए और अलग होने लगे.

Also Read: Moving In With Malaika: मलाइका अरोड़ा के छलके आंसू, फराह खान के सामने हुई इमोशनल, कहा-मैं और मेरा एक्स…
मलाइका अरोड़ा ने कही ये बात

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने बताया कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब अरबाज खान सर्जरी के वक्त उनके साथ थे. एक्ट्रेस ने बताया कि, सर्जरी के बाद जब वह व्हीलचेयर पर ऑपरेशन थियेटर से बाहर आईं, तो सबसे पहले उन्होंने अरबाज को सामने देखा. बता दें कि मलाइका और अरबाज ने साल 1998 में शादी किया था और 18 सालों के बाद उन्होंने तलाक ले लिया था. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है.

मलाइका हुई इमोशनल

मलाइका अरोड़ा, फराह खान से बात करते हुए कहती है, ‘मैंने अपनी लाइफ में जितने भी फैसले लिए, वो सारे सही थे.’ ये बताते ही एक्ट्रेस की आंखों से आंसू लगने लगते है. फराह उन्हें चियर करने के लिए कहती है कि तुम रोते हुए भी खूबसूरत लगती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >